''बिगबॉस 8''- एंट्री करेंगी विदेशी बाला किम करदाशियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2014 10:39 AM
कलर्स टीवी का बहुचर्चित शो ‘बिगबॉस 8’ में कई मेहमान शिरकत करते रहते है. शो की मेजबानी जानेमाने अभिनेता सलमान खान करते है. वहीं एक और नये मेहमान की चर्चा हो रही है और वो है हॉलीवुड अभिनेत्री किम करदाशियां. खबरें आ रही है कि ये ‘बिगबॉस 8’ के घर में एंट्री करेगी. इससे पहले […]
कलर्स टीवी का बहुचर्चित शो ‘बिगबॉस 8’ में कई मेहमान शिरकत करते रहते है. शो की मेजबानी जानेमाने अभिनेता सलमान खान करते है. वहीं एक और नये मेहमान की चर्चा हो रही है और वो है हॉलीवुड अभिनेत्री किम करदाशियां. खबरें आ रही है कि ये ‘बिगबॉस 8’ के घर में एंट्री करेगी.
इससे पहले संस्करणों में भी कई विदेशी कलाकारों ने एंट्री की है. इन विदेशी मेहमानों में ‘बेवॉच गर्ल’ पामेला एंडरसन और ‘बिग ब्रदर’ फेम जेड गुडी का नाम शामिल है. वहीं इस बार यानि सीजन 8 में किम करदाशियां के आने की खुबर है.
वहीं इस बात की कोई खबर नहीं है कि वो घर में एक मेहमान की तरह एंट्री करेगी या फिर बाकी बचे एपिसोड में नजर आएंगी. आपको बता दें किम करदाशियां हॉलीवुड की बहुत बडी हस्ती है. वो तीन शदियां कर चुकी है. अभी वे कान्ये वेस्ट के साथ रह रही है जिनसे उनकी एक बेटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










