ePaper

ट्विटर पर लौटीं रॉबिन विलियम्स की बेटी

Updated at : 25 Sep 2014 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर पर लौटीं रॉबिन विलियम्स की बेटी

न्यूयार्क : रॉबिन विलियम्स की बेटी जेल्दा एक बार फिर ट्विटर से जुड़ गईं हैं. ट्विटर पर आने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों से मिले समर्थन पर उनका शुक्रिया अदा किया. हफिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, अपने दिवंगत पिता को लेकर इंटरनेट पर व्यंग्य की बौछारों के बाद जेल्दा ने अगस्त में ट्विटर और […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : रॉबिन विलियम्स की बेटी जेल्दा एक बार फिर ट्विटर से जुड़ गईं हैं. ट्विटर पर आने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों से मिले समर्थन पर उनका शुक्रिया अदा किया.

हफिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, अपने दिवंगत पिता को लेकर इंटरनेट पर व्यंग्य की बौछारों के बाद जेल्दा ने अगस्त में ट्विटर और इंस्टाग्राम से दूरी बना ली थी.उन्होंने ट्विट किया, ‘‘मैं आप सभी की ओर से मिले पत्रों के लिए शुक्रिया अदा करती हूं विशेषकर उन सभी का जिन्होंने अपने करीबी लोगों को खोया था और अपनी ऐसे दुख को मेरे साथ साझा किया.’’

उन्होने लिखा, ‘‘मैं तब ऑनलाइन नहीं रहती थी लेकिन उन सभी को पढना मेरे लिए काफी मददगार रहा जो इस तरह अपनों को खो चुके थे लेकिन इसके बावजूद खुश रहते थे.’’ विलियम्स ने इसके अलावा अपने पिता की एक तस्वीर भी रिट्विट की. 63 वर्षीय अभिनेता 11 अगस्त को कैलिफोर्निया के टिब्यूरन स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola