ePaper

बिग बॉस पर लगे बायस्‍ड होने के आरोप, सिद्धार्थ और आसिम ने पहली बार तोड़ी चुप्‍पी

Updated at : 17 Feb 2020 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिग बॉस पर लगे बायस्‍ड होने के आरोप, सिद्धार्थ और आसिम ने पहली बार तोड़ी चुप्‍पी

बिग बॉस 13 को सिद्धार्थ शुक्‍ला के रूप में शो को विनर मिल गया है. आसिम रियाज दूसरे स्‍थान पर रहे. टॉप 3 में आसिम, सिद्धार्थ और शहनाज गिल पहुंचे थे. सिद्धार्थ टीवी इंडस्‍ट्री का जानामाना नाम हैं. वहीं आसिम को इस शो से पहले कम ही लोग जानते थे. इस शो से उन्‍हें खासा […]

विज्ञापन

बिग बॉस 13 को सिद्धार्थ शुक्‍ला के रूप में शो को विनर मिल गया है. आसिम रियाज दूसरे स्‍थान पर रहे. टॉप 3 में आसिम, सिद्धार्थ और शहनाज गिल पहुंचे थे. सिद्धार्थ टीवी इंडस्‍ट्री का जानामाना नाम हैं. वहीं आसिम को इस शो से पहले कम ही लोग जानते थे. इस शो से उन्‍हें खासा पहचान मिली.

सिद्धार्थ और आसिम शुरू से एकदूसरे का कड़ी टक्‍कर देते नजर आये थे. यह सीजन इन दो कंटेस्‍टेंट की दोस्‍ती और लड़ाई दोनों के लिए याद रखा जायेगा. अंत‍ तक दोनों के बीच एक कंपीटीशन दिखा.

सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोगों ने उन्‍हें ट्रोलभी कर रहे हैं. लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बिग बॉस शो को बॉयसड और फिक्स बताया हालांकि अब इसपर सिद्धार्थ और आसिम दोनों के बयान आये हैं.

इंडियन एक्सप्रेस को दिये एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला कहा,’ यह बहुत दुख की बात है कि लोग इस तरह से सोचते हैं. मैंने काफी मुश्किल से इस सफर को पूरा करने के बाद यह टाइटल जीता है. ऐसे में जब कोई सवाल उठाता है तो दुख होता है. जो लोग ऐसा सोचते हैं उनके लिए मैं सॉरी फील करता हूं."

वहीं हाल ही में एक इंटरव्‍यू में आसिम ने कहा,’ ऐसा कुछ भी नहीं है. फिक्स्ड कुछ भी नहीं होता…ऑडियंस के प्यार की वजह से मैं यहां तक पहुंचा और वो (सिद्धार्थ शुक्‍ला) जीते. यह सब रियल है, जो है सबके सामने है.’ हालांकि आसिम के फैंस को लगता है कि यह शो उन्‍हें जीतना चाहिए था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola