ePaper

Bigg Boss 13: सलमान की फेवरेट शहनाज गिल क्या सच में हो गई बेघर?

Updated at : 03 Feb 2020 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 13: सलमान की फेवरेट शहनाज गिल क्या सच में हो गई बेघर?

बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं. और जैसे-जैसे शो का फाइनल डेट नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस की भी धड़कनें बढ़ने लगी हैं. इसी बीच सोमवार के एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान शहनाज गिल के एविक्शन की बात कहतेनजर आते […]

विज्ञापन

बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं. और जैसे-जैसे शो का फाइनल डेट नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस की भी धड़कनें बढ़ने लगी हैं. इसी बीच सोमवार के एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान शहनाज गिल के एविक्शन की बात कहतेनजर आते हैं.

जी हां, प्रोमो में सलमान खान ने पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल के एविक्शन की बात घरवालों को बतायी. यह जानकर सभी शॉक्ड रह गए. इसके बाद सलमान खान वहां से चले जाते हैं.

अपने बेघर होने की बात जानकर शहनाज गिल बहुत रोईं. वह रश्मि देसाई और बाकी घरवालों से गले लगकर फूट-फूटकर रोती हैं. वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज के एविक्शन पर भरोसा नहीं हो रहा है. वह कोने में चुपचाप खड़े परेशान और इमोशनल नजर आते हैं.

https://www.instagram.com/p/B8EutgrhVfS/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल कौर को सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट बताया जाता रहा है. शो को रेगुलर फॉलो करनेवालों का मानना है कि सलमान वीकेंड का वार एपिसोड में शहनाज गिल को सपोर्ट करते हैं.

https://www.instagram.com/p/B8ETQZMhECa/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

ऐसे में सब यही सोच रहे हैं कि क्या सच में शहनाज को बाहर किया गया है या इसमें कोई ट्विस्ट है. अब इस मामले में एक जानकारी सामने आ रही है.

बिग बॉस के फैन क्लब पर शहनाज के एविक्शन को फेक बताया जा रहा है. उसमें दावा किया गया है कि सलमान, शहनाज के साथ प्रैंक करते हैं. खबर यह भी है कि इस हफ्ते शो से शहनाज नहीं, बल्कि विशाल आदित्य सिंह बेघर हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola