ePaper

#Dabangg 3: चुलबुल और रज्जो का रोमांटिक अंदाज़, #YuKarke सॉन्‍ग वायरल

Updated at : 22 Nov 2019 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
#Dabangg 3: चुलबुल और रज्जो का रोमांटिक अंदाज़, #YuKarke सॉन्‍ग वायरल

सलमान खान की फिल्‍म "दबंग 3′ का नया गाना यू करके रिलीज हो गया है. निर्माताओं नेइस गाने में निश्चित रूप से मनोरंजन का स्तर ऊपर कर दिया है. इस वीडियो में चुलबुल पांडे और रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्‍हा की रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने […]

विज्ञापन

सलमान खान की फिल्‍म "दबंग 3′ का नया गाना यू करके रिलीज हो गया है. निर्माताओं नेइस गाने में निश्चित रूप से मनोरंजन का स्तर ऊपर कर दिया है. इस वीडियो में चुलबुल पांडे और रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्‍हा की रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को स्वयं सलमान ने अपनी आवाज़ दी है जो इसे अधिक दिलचस्प बना देता है.

फ़िल्म का नया गाना शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा,’ देखिये चुलबुल पांडे और रज्‍जो का एक नया नॉटी अंदाज विद यूं करके.’ सलमान और सोनाक्षी के डांस मूव्स शानदार लग रहे हैं. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बीते दिन रिलीज हुए गाने के रंगीन और वाइब्रेंट टीज़र ने हमें सबसे जाबांज, निडर और प्यारे चुलबुल के लिए पहले से ही तैयार कर दिया था. कहना गलत नहीं होगा कि "यू करके" ने हमारा वीकेंड अधिक खुशनुमा बना दिया है!

खैर, अब "यू करके" के वीडियो के साथ, हम चुलबुल पांडे के दिलचस्प हुक स्टेप पर झूमने से खुद को रोकने में असमर्थ हैं, जहां वैभवी मर्चेंट ने "दबंग 3" के साथ हमें निश्चित रूप से एक ओर रॉकिंग, ‘बिंदास’ व मजेदार डांस नंबर दिया है.

फिल्म का ज्यूकबॉक्स पहले ही रिलीज हो चुका है लेकिन इस वीडियो में चुलबुल और रज्जो की नटखट और चटपटी केमिस्ट्री आपका मन मोह लेगी. गीत के वाइब्स काफी मजेदार है और ‘किसिंग’ वाला हुक स्टेप बेहद अद्वितीय है जो निश्चित रूप से सभी के आकर्षण का केंद्र बनने के लिए तैयार है.

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "दबंग 3" प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola