Boss 13: क्या सलमान के शो में नजर आयेंगे राजपाल यादव ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 2:11 PM
सलमान खान का टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस 13 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. फैंस जानने को बेताब हैं कि इस सीजन में कौन-कौन से सेलीब्रिटीज बिग बॉस के घर में इंट्री करनेवाले हैं. हाल ही में खबरें आई थी कि इस बार मेकर्स ने शो में कॉमनस की इंट्री पर बैन लगा […]
सलमान खान का टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस 13 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. फैंस जानने को बेताब हैं कि इस सीजन में कौन-कौन से सेलीब्रिटीज बिग बॉस के घर में इंट्री करनेवाले हैं. हाल ही में खबरें आई थी कि इस बार मेकर्स ने शो में कॉमनस की इंट्री पर बैन लगा दिया है. इस बार सिर्फ सेलीब्रिटी ही शो के कंटेस्टेंट होंगे.
शो के लिए अब एक नये सेलीब्रिटी का नाम सामने आ रहा है. बड़े पर्दे पर उन्होंने दर्शकों का खूब एंटरटेन किया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो के मेकर्स अभिनेता राजपाल यादव को भी शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं.
हालांकि अभिनेता की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से राजपाल यादव बुरे वक्त से गुजर रहे हैं. उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था. राजपाल यादव ने साल 2010 में ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने जो चेक दिये वो बाउंस हो गये. जिसके बाद यह मामला अदालत में चला.
अदालत ने राजपाल यादव को दोषी करार दिया था. उन्होंने जेल में 3 से 6 दिसंबर 2013 तक चार दिन काटे थे. कर्ज चुका पाने में नाकाम रहने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिसंबर 2018 में तीन महीने की सजा सुनाई थी. अभिनेता फरवरी के अंत में रिहा हुए.
बता दें कि, राजपाल यादव ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. 47 वर्षीय राजपाल यादव ने 1999 में ‘दिल क्या करे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने ‘भूलभुलैया’, ‘ढोल’, ‘हंगामा’और ‘चुपके चुपके’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










