ePaper

बॉलीवुड में स्टारकिड्स से तुलना पर एक्ट्रेस कृति सेनन ने कही यह बात...

Updated at : 04 Jun 2019 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड में स्टारकिड्स से तुलना पर एक्ट्रेस कृति सेनन ने कही यह बात...

मुम्बई : अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा कि उन्होंने कभी भी फिल्मी सितारों के बच्चों से अपनी तुलना नहीं की क्योंकि टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ में उनसे ‘समान’ व्यवहार किया गया था. कृति ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैंने खुद की तुलना फिल्मी सितारों के बच्चों से की है. ऐसा […]

विज्ञापन

मुम्बई : अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा कि उन्होंने कभी भी फिल्मी सितारों के बच्चों से अपनी तुलना नहीं की क्योंकि टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ में उनसे ‘समान’ व्यवहार किया गया था.

कृति ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैंने खुद की तुलना फिल्मी सितारों के बच्चों से की है. ऐसा कोई समय नहीं आया जहां मुझे लगा कि मुझे अपनी तुलना करने की आवश्यकता है.

हालांकि उनमें से एक के साथ मेरे करियर की शुरुआत हुई. अभिनेत्री का कहना है कि दोनों को (उन्हें और टाइगर श्रॉफ को) न केवल समान माना जाता था, बल्कि एक ही तरह से उनका प्रचार भी किया जाता था.

उन्होंने कहा, टाइगर और मैं दोनों समान रूप से नये थे. हम छोटे बच्चों की तरह सीख रहे थे. सौभाग्य से, मेरे निर्माता और निर्देशक ने हमेशा फिल्म को एक नहीं बल्कि दो नये कलाकारों के पदार्पण के रूप में लिया. मुझे कभी कोई अंतर महसूस नहीं हुआ.

उन्होंने कहा, जिस तरह हमारे साथ व्यवहार किया गया, हमे प्रमोट किया गया, यह बिल्कुल समानता वाली बात थी. मैंने कभी तुलना की आवश्यकता महसूस नहीं की. 2014 में अपने करियर का आगाज करने वाली कृति की इस साल तीन फिल्में – अर्जुन पटियाला, हाउसफुल-4 और पानीपत आ रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola