#SwearingInCeremony: मोदी के शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली पहुंचे कई फिल्मी सितारे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2019 6:31 PM
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में करन जौहर, रजनीकांत, बोनी कपूर और कंगना रनौत जैसी बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर ने इस बात की पुष्टि की है कि वे शपथ ग्रहण […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में करन जौहर, रजनीकांत, बोनी कपूर और कंगना रनौत जैसी बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.
फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर ने इस बात की पुष्टि की है कि वे शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहेंगे.
फिल्मकार बोनी कपूर ने कहा कि वह इस समारोह का हिस्सा बनकर ‘खुशकिस्मत’ महसूस करेंगे. कपूर ने कहा, जिस तरह की जीत उन्हें मिली है, यह जश्न जैसा है. यह लोकतंत्र का उत्सव है. कुछ अच्छा हुआ है और यह आगे भी होता रहेगा.
मुंबई से रवाना होने से पहले रनौत ने संवाददाताओं से कहा कि वह मोदी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हैं. पिछले साल प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड के प्रतिनिधिमंडल से दो बार मुलाकात की थी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की थी.
दोनों बैठकों के आयोजकों में से एक निर्माता महावीर जैन ने बताया कि राजकुमार हिरानी, रजनीकांत, आनंद एल राय, करन जौहर, सुशांत सिंह राजपूत, दिव्य खोसला कुमार, काजल अग्रवाल, मंगेश हदावले और अभिषेक कपूर इस समारोह में शामिल हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










