ePaper

गुरुग्राम केस : अनुपम खेर की गौतम को ''गंभीर'' सलाह, ''लोकप्रियता के जाल में फंसने से बचें''

Updated at : 28 May 2019 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुग्राम केस : अनुपम खेर की गौतम को ''गंभीर'' सलाह, ''लोकप्रियता के जाल में फंसने से बचें''

मुंबई : वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को नवनिर्वाचित पार्टी सांसद गौतम गंभीर को सलाह दी कि ‘मीडिया के एक वर्ग में लोकप्रिय होने के जाल में’ फंसने से बचें. पूर्व क्रिकेटर ने हाल ही में गुड़गांव में एक मुस्लिम व्यक्ति पर हुए कथित हमले की निंदा की थी. खेर ने ट्विटर पर हाल […]

विज्ञापन

मुंबई : वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को नवनिर्वाचित पार्टी सांसद गौतम गंभीर को सलाह दी कि ‘मीडिया के एक वर्ग में लोकप्रिय होने के जाल में’ फंसने से बचें.

पूर्व क्रिकेटर ने हाल ही में गुड़गांव में एक मुस्लिम व्यक्ति पर हुए कथित हमले की निंदा की थी. खेर ने ट्विटर पर हाल में चुनाव जीतने वाले गंभीर को बधाई दी और साथ ही उन्हें सलाह भी दी.

उन्होंने ट्वीट किया, प्रिय गौतम गंभीर! जीत के लिए मुबारकबाद. एक जुनूनी भारतीय की तरह मैं भी बेहद खुश हूं. आपने मुझसे सलाह नहीं मांगी है, लेकिन फिर भी – मीडिया के एक वर्ग में लोकप्रिय होने के जाल में मत फंसियेगा. आपका काम बोलेगा, जरूरी नहीं कि आपका बयान.

गुड़गांव में एक 25 वर्षीय मुस्लिम युवक को कथित तौर पर लोगों के एक समूह ने 25 मई को थप्पड़ मारे. उससे उसकी नमाजी टोपी उतारने के लिए कहा गया और जबरन ‘जय श्री राम’ बुलवाया गया.

पूर्वी दिल्ली से सांसद गंभीर ने इस घटना को ‘निंदनीय’ बताया था और अधिकारियों से कहा था कि वे इस मामले में ऐसी कार्रवाई करें जो ‘नजीर’ बने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola