Election Results 2019: गुरदासपुर सीट से जीते सनी देओल

चंडीगढ़: अभिनेता एवं भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत जीत से करते हुए गुरदासपुर सीट से मौजूदा सांसद कांग्रेस के सुनील जाखड़ को शिकस्त दी. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, देओल ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख जाखड़ को 82,459 मतों से हराया. सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद […]
चंडीगढ़: अभिनेता एवं भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत जीत से करते हुए गुरदासपुर सीट से मौजूदा सांसद कांग्रेस के सुनील जाखड़ को शिकस्त दी.
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, देओल ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख जाखड़ को 82,459 मतों से हराया. सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही देओल अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाये हुए थे.
शानदार जीत दर्ज करने के बाद देओल (59) ने कहा कि वह इस सीमावर्ती क्षेत्र के मतदाताओं के कल्याण के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा, मुझे विश्वास था कि इस संसदीय क्षेत्र के लोग मुझसे काफी प्यार करते हैं और उन्होंने मेरी जीत सुनिश्चित की.
उन्होंने दिवंगत सांसद विनोद खन्ना के अधूरे कार्यों को भी पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई. भाजपा ने गुरदासपुर सीट से पिछले महीने देओल को अपना उम्मीदवार घोषित कर लोगों को चौंका दिया था. उनका असली नाम अजय सिंह देओल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




