Election Results 2019: बॉलीवुड सेलेब्स ने BJP को कुछ इस तरह दी बधाई

Published at :23 May 2019 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Election Results 2019: बॉलीवुड सेलेब्स ने BJP को कुछ इस तरह दी बधाई

मुम्बई : लोकसभा चुनाव 2019 में बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा को बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी है. सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रकाश राज, हेमा मालिनी जैसे सितारे चुनावी मैदान में भी हैं. गुरदासपुर से भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस में हाल ही में […]

विज्ञापन

मुम्बई : लोकसभा चुनाव 2019 में बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा को बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी है. सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रकाश राज, हेमा मालिनी जैसे सितारे चुनावी मैदान में भी हैं.

गुरदासपुर से भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर बड़े अंतर से भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से पीछे चल रही हैं.

गुजरे जमाने के मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर बेटे सनी और मोदी की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जीत के लिए बधाई दी. उन्होंने लिखा, फकीर बादशाह मोदी जी, धरती पुत्र सनी देओल बधाई हो. अच्छे दिन यकीनन आयेंगे.

धर्मेन्द्र ने ट्वीट कर पत्नी हेमा मालिनी को भी जीत की बधाई दी. हालांकि दोनों ही सीटों पर नतीजों की घोषणा नहीं की गई, पर दोनों ही बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं.

राजनीति पारी शुरू करने की योजना बना रहे अभिनेता रजनीकांत ने भी मोदी को जीत पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, माननीय नरेन्द्र मोदी जी दिल से शुभकामनाएं… आप ने कर दिखाया.

निर्माता एकता कपूर ने भी अपने बेटे रावी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, अमेठी पर सबकी नजरे हैं, हम अपनी आंटी (स्मृति ईरानी) के समर्थन में हैं.

अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करीब 20 हजार मतों की बढ़त बना ली है. फिल्मकार शेखर कपूर, हंसल मेहता ने भी मोदी और भाजपा को बधाई दी.

अभिनेता दीपक डोब्रियाल ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए लिखा, भाजपा की विशाल जीत के लिए सारे विपक्ष को बधाई. आप सबके सहयोग के बिना ये जीत लगभग नामुमकिन थी.

इस बीच, टीवी के मशहूर एंकर अर्नब गोस्वामी के गलती से ‘सनी देओल’ की जगह ‘सनी लियोनी’ बोलने पर ट्विटर पर सनी लियोनी का नाम ट्रेन्ड करने लगा और अर्नब का वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होगया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola