ePaper

मां पूनम के सपोर्ट में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने किया रोडशो, डिंपल यादव भी थीं साथ

Updated at : 03 May 2019 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
मां पूनम के सपोर्ट में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने किया रोडशो, डिंपल यादव भी थीं साथ

लखनऊ : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को अपनी मां और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के समर्थन में रोडशो किया. ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी का रोडशो हजरतगंज से शुरू हुआ और यह पुराने लखनऊ सहित राजधानी की विभिन्न सड़कों से होकर गुजरा. उल्लेखनीय है कि पूनम सिन्हा (सपा) लखनऊ लोकसभा सीट से गठबंधन की प्रत्याशी […]

विज्ञापन

लखनऊ : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को अपनी मां और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के समर्थन में रोडशो किया. ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी का रोडशो हजरतगंज से शुरू हुआ और यह पुराने लखनऊ सहित राजधानी की विभिन्न सड़कों से होकर गुजरा.

उल्लेखनीय है कि पूनम सिन्हा (सपा) लखनऊ लोकसभा सीट से गठबंधन की प्रत्याशी हैं. उनका मुकाबला भाजपा के राजनाथ सिंह और कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम से है.

समाजवादी पार्टी के रथ पर सवार होकर सोनाक्षी ने राजधानीवासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. रथ पर उनकी मां पूनम के अलावा सपा सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद थीं.

सोनाक्षी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पुलिस को यातायात व्यवस्थित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी. जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं.

सोनाक्षी ने रोडशो के दौरान लखनऊ के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मां उन्हें बहुत प्रेम करती हैं और दिन में कई बार फोन करती हैं लेकिन जब से वह लखनऊ से प्रत्याशी बनीं तो ‘मुझसे ज्यादा वो आप लोगों से जुड़ गयीं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola