मंदिर में मित्तल ने दी मायरा को जान से मारने की धमकी, भड़का अरमान

Published by :Anushka Singh
Published at :17 Apr 2026 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब अरमान को अपनी पुरानी गलतियों का एहसास हो रहा है. वह अभीरा से माफी मांगना चाहता है, वहीं मित्तल ने मायरा को मारने की धमकी देकर नया तूफान खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा अरमान अब पूरी तरह टूट चुका है और उसे इस बात का पछतावा है कि उसने सच बोलने वाली अभीरा के बजाय एक खूनी मेहर पर भरोसा किया. जहां एक तरफ अरमान और अभीरा के बीच की दूरियां कम होने की कोशिश हो रही है, वहीं दुश्मन मित्तल ने उनके सामने नई चुनौती रख दी है.

अरमान ने अभीरा से मांगी माफी

एपिसोड की शुरुआत में अरमान मेहर का वीडियो देखकर दुखी होता है. उसे याद आता है कि कैसे पिछले 8 सालों में अभीरा हमेशा सच कहती रही, लेकिन उसने कभी उसकी बात नहीं मानी. अरमान हाथ जोड़कर अभीरा के सामने अपनी गलतियां स्वीकार करता है और कहता है कि उसकी मूर्खता की वजह से ही वे अलग हुए. वह अब अपनी और मायरा की जिंदगी को ठीक करने का फैसला करता है, हालांकि अभीरा अब भी इमोशनल और शांत है.

मंदिर में मित्तल ने अरमान को दी धमकी

अरमान और अभीरा मंदिर में होते हैं, तभी वहां विलेन मित्तल पहुंच जाता है. मित्तल उन्हें डराता है कि वह मायरा की जिंदगी भी मेहर की तरह बर्बाद कर देगा और उसे जान से मार डालेगा. यह सुनकर अरमान अपना आपा खो देता है और मित्तल की पिटाई कर देता है हालांकि, अभीरा उसे रोक लेती है क्योंकि उसे समझ आ जाता है कि मित्तल उसे उकसाकर जेल भिजवाना चाहता है ताकि मायरा का केस कमजोर हो जाए.

पोद्दार हाउस में अभीरा को लेकर छिड़ी बहस

दूसरी तरफ पोद्दार परिवार में अभीरा को लेकर बहस छिड़ी हुई है. मनीषा और मनोज अभीरा का साथ देते हैं, जबकि विद्या अब भी उसके खिलाफ जहर उगल रही है. जब अरमान बताता है कि अभीरा ही मायरा का केस लड़ेगी, तो घर के लोग दो गुटों में बंट जाते हैं. संजय को लगता है कि अभीरा सच्चाई के रास्ते पर चलकर यह केस नहीं जीत पाएगी, लेकिन अभीरा ने ठान लिया है कि वह केवल सच के दम पर ही मायरा को इंसाफ दिलाएगी.

अरमान देगा अभीरा का साथ

अभीरा दिन-रात एक करके मायरा के केस की पढ़ाई कर रही है. वह खाना-पीना तक भूल गई है. अरमान, अभीरा की सोच से अलग होने के बावजूद उसकी मदद के लिए आगे आता है. वह उसे कानूनी किताबें लाकर देता है और खुद अपने हाथों से उसे खाना खिलाता है. अरमान कहता है कि भले ही उनके रास्ते अलग हों, लेकिन मंजिल एक ही है मायरा को जमानत दिलाना.

यह भी पढ़ें: Anupama में होगी इस शख्स की एंट्री, क्या बनेगा अनु का सपोर्ट सिस्टम?

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola