ePaper

Article 15 : अगली फिल्म में पुलिसवाले बने नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना, पूरी की शूटिंग

Updated at : 09 Apr 2019 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Article 15 : अगली फिल्म में पुलिसवाले बने नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना, पूरी की शूटिंग

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मंगलवार को ‘आर्टिकल 15’ की शूटिंग पूरी कर ली. अभिनेता ने कहा कि अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए प्रासंगिक है और महत्व रखती है. इस फिल्म में खुराना पहली बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते नजर आयेंगे. अभिनेता ने ट्विटर पर कहा कि भारतीय सिनेमा […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मंगलवार को ‘आर्टिकल 15’ की शूटिंग पूरी कर ली. अभिनेता ने कहा कि अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए प्रासंगिक है और महत्व रखती है.

इस फिल्म में खुराना पहली बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते नजर आयेंगे. अभिनेता ने ट्विटर पर कहा कि भारतीय सिनेमा की प्रासंगिक और अहम फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है.

मुझे यह मौका देने और पुलिसकर्मी की इतनी वास्तविक भूमिका लिखने के लिए अनुभव सिन्हा का शुक्रिया. ‘आर्टिकल 15’ को सिन्हा की बहुत महत्वाकांक्षी फिल्म बताया जा रहा है.

वह पहली बार खुराना के साथ काम कर रहे हैं. इस फिल्म में ईशा तलवार, मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा, एम नासीर, आशीष वर्मा, सुशील पांडे, सुब्रज्योति भारत और जीशान अयूब भी हैं. इस फिल्म के निर्माता बनारस मीडिया वर्क्स हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola