शादी, हनीमून के बाद प्रियंका-निक की फैमिली प्लानिंग, पढ़ें पूरी खबर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2018 10:42 PM
लॉस एंजिलिस : हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी करने वाले अभिनेता गायक निक जोनास ने कहा कि वह निश्चित रूप से भविष्य में पिता बनना चाहते हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री और गायक निक जोनास ने जोधपुर के उमेद भवन महल में एक दिसंबर को कैथोलिक परंपरा के अनुसार शादी कर ली थी. […]
लॉस एंजिलिस : हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी करने वाले अभिनेता गायक निक जोनास ने कहा कि वह निश्चित रूप से भविष्य में पिता बनना चाहते हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री और गायक निक जोनास ने जोधपुर के उमेद भवन महल में एक दिसंबर को कैथोलिक परंपरा के अनुसार शादी कर ली थी. इसके बाद दो दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार इन दोनों की शादी हुई थी.
स्पॉटीफाय द रीवाइंड से बात करते हुए जोनास ने प्रियंका के साथ परिवार शुरू करने की अपनी योजना साझा की. उन्होंने कहा, मैं एक दिन निश्चित रूप से पिता बनना चाहता हूं.
उन्होंने साक्षात्कार के दौरान अपने बचपन के बारे में भी बातचीत की. गायक ने कहा कि बचपन उनके लिए एक सपने की तरह था. वह काफी जल्दी बड़े हुए. हो सकता है कि लोग इसको लेकर कहें कि यह सही नहीं था लेकिन लोग यह भी कह सकते हैं कि काफी कम उम्र में ही वह अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर स्पष्ट थे
उन्होंने कहा, मैंने छोटी उम्र में ही काफी कुछ देख लिया और मैं आशा करता हूं कि मैं इन अनुभवों को कभी अपने बच्चे के साथ साझा करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










