अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के 1398 किसानों के कर्ज का भुगतान किया

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के किसानों के कर्ज का भुगतान करके उनकी मदद की है. बच्चन ने राज्य के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया. उन्होंने अपने ब्लॉग पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, किसान लगातार संकट से जूझ रहे हैं, इसलिए उनके कुछ बोझ को […]
मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के किसानों के कर्ज का भुगतान करके उनकी मदद की है. बच्चन ने राज्य के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया.
उन्होंने अपने ब्लॉग पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, किसान लगातार संकट से जूझ रहे हैं, इसलिए उनके कुछ बोझ को कम करने की इच्छा थी. उन्होंने कहा, सबसे पहले महाराष्ट्र में 350 से अधिक किसानों के कर्ज का भुगतान किया गया.
अब उत्तर प्रदेश है जहां के 1398 किसानों पर बैंकों का बकाया कर्ज 4.05 करोड़ रुपये है. यह इच्छा पूरी होने पर आंतरिक शांति मिलती है. बच्चन ने 70 चुनिंदा किसानों का व्यक्तिगत रूप से मुंबई आने का इंतजाम भी किया ताकि वे लेनदेन संबंधी अपने बैंक के दस्तावेज प्राप्त कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










