ePaper

फैशनेबल बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने खूबसूरती पर कही यह बात

Updated at : 23 Aug 2018 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
फैशनेबल बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने खूबसूरती पर कही यह बात

मुंबई : बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान का मानना है कि खूबसूरत दिखने का मतलब है आत्मविश्वास से भरपूर होना. लैक्मे के मेकअप प्रोडक्ट लांच करने के मौके पर 37 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि किसी की ताकत बढ़ना भीड़ में खड़े होने का सबसे बेहतर तरीका है. उन्होंने कहा, ‘खूबसूरती आत्मविश्वास है. मेरा पक्का […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान का मानना है कि खूबसूरत दिखने का मतलब है आत्मविश्वास से भरपूर होना. लैक्मे के मेकअप प्रोडक्ट लांच करने के मौके पर 37 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि किसी की ताकत बढ़ना भीड़ में खड़े होने का सबसे बेहतर तरीका है.

उन्होंने कहा, ‘खूबसूरती आत्मविश्वास है. मेरा पक्का यकीन है कि अपनी सकारात्मक चीजों को उजागर करने और अपनी ताकत का इस्तेमाल करना सुंदर दिखने की कुंजी है.’ करीना ने कहा, ‘और सुंदरता के एक उस राज का, जिसका मैं पालन करती हूं, वह ‘कम ज्यादा है’ यानी ‘लेस इज मोर’.

करीना लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिवल 2018 के ग्रांड फिनाले में डिजाइनर मोनिशा जैसिंग के लिए शोस्टॉपर बनेंगी. एलएफडब्ल्यू 26 अगस्त तक चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola