ePaper

हिना खान को याद नहीं ''बिग बॉस'' की पुरानी बातें...

Updated at : 25 Jul 2018 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
हिना खान को याद नहीं ''बिग बॉस'' की पुरानी बातें...

हीना खान का पहला म्यूजिक वीडियो सॉन्ग रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन वे इस गाने से कहीं ज्यादा अपने एक हालिया स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, एक इवेंट में हिना खान से बिग बॉस के घर में बिताये दिनों को लेकर सवाल पूछा गया था. […]

विज्ञापन

हीना खान का पहला म्यूजिक वीडियो सॉन्ग रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन वे इस गाने से कहीं ज्यादा अपने एक हालिया स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, एक इवेंट में हिना खान से बिग बॉस के घर में बिताये दिनों को लेकर सवाल पूछा गया था. इन सवालों को सुनने के बाद हिना खान का जो जवाब था वो चौंकानेवाला था. हिना ने कहा- मुझे नहीं पता, सच में मुझे इस बारे में कुछ भी याद नहीं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ सबको पता है मैं बहुत जल्दी भूल जाती हूं. मुझे चीजें ज्यादा देर तक याद नहीं रहती हैं. बिग बॉस ही नहीं 8 साल तक ‘ये रिश्‍ता क्या कहलाता’ शो का हिस्‍सा होने के बावजूद मुझे उसके बारे में बहुत कुछ याद नहीं.’

हीना ने आगे बताया,’ यह सुनने में अजीब है, लेकिन सच यही है. मैं बहुत जल्दी चीजों से बाहर आ जाती हूं.’ हिना के फैन्स के लिए अच्छी बात ये है कि उन्हें बिग बॉस के घर में रहने वाले सदस्यों के चेहरे और नाम याद हैं. हाल ही में हिना खान लव त्यागी और प्र‍ियांक शर्मा के साथ दिखी थीं. प्र‍ियांक के साथ हीना ने एक वीडियो भी शेयर किया था.

बता दें हीना खान बहुत जल्द टीवी शो में भी वापसी करने वाली हैं. वे ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं. जब शिल्पा से हिना का कोमोलिका का रोल प्ले करने पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा- वो अच्छी एक्ट्रेस हैं और निगेटिव रोल प्ले करना उनके लिए मुश्किल नहीं होना चाहिए. कॉमेडी उनके लिए मुश्किल है, बाकी वो कर लेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola