ePaper

FIFA World Cup : रोनाल्डो को लाल कार्ड न देने से ईरान का पुर्तगाली कोच खफा

Updated at : 26 Jun 2018 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
FIFA World Cup : रोनाल्डो को लाल कार्ड न देने से ईरान का पुर्तगाली कोच खफा

सरान्सक (रूस) : ईरान के कोच कार्लोस कुइरोज ने पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को वीएआर समीक्षा के बावजूद लाल कार्ड नहीं देने पर नाराजगी जतायी है. पुर्तगाल और ईरान का यह मैच 1-1 से ड्रा हुआ. पुर्तगाल की टीम ग्रुप बी से दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम-16 में पहुंची लेकिन पुर्तगाली कुइरोज का मानना […]

विज्ञापन

सरान्सक (रूस) : ईरान के कोच कार्लोस कुइरोज ने पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को वीएआर समीक्षा के बावजूद लाल कार्ड नहीं देने पर नाराजगी जतायी है. पुर्तगाल और ईरान का यह मैच 1-1 से ड्रा हुआ.

पुर्तगाल की टीम ग्रुप बी से दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम-16 में पहुंची लेकिन पुर्तगाली कुइरोज का मानना है कि ईरानी डिफेंडर मुर्तजा पोरालिगांजी के चेहरे पर कोहनी मारने के कारण रोनाल्डो को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए था. अपने देश पुर्तगाल को 2010 विश्व कप में कोचिंग देने वाले कुईरोज ने कहा, ‘‘मैं इस पर बहुत अधिक बात नहीं करना चाहता. यह मेरे देश और उसके खिलाड़ी से जुड़ा है. मैं जानता हूं कि सभी मेरे खिलाफ हो जाएंगे.’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सच्चाई यह है कि आपने वीएआर के लिये खेल रोका. साफ दिख रहा था कि कोहनी मारी गयी. नियमों के अनुसार कोहनी मारने पर लाल कार्ड मिलता है. नियमों में यह नहीं कहा गया है कि लियोनेल मेस्सी या रोनाल्डो को इसके लिये छूट है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola