बंगाल के एक फुटबॉल फैन्‍स ने वर्ल्‍ड कप के लिए चाय बेचकर जमा किया 60 हजार, अर्जेन्‍टीना के रंग में रंगा घर

Published at :10 Jun 2018 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के एक फुटबॉल फैन्‍स ने वर्ल्‍ड कप के लिए चाय बेचकर जमा किया 60 हजार, अर्जेन्‍टीना के रंग में रंगा घर

कोलकाता : शिव शंकर पात्रा कोलकाता में अर्जेन्टीना के हजारों समर्थकों में से एक हैं और इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है लेकिन कभी कभी ये समर्थक कुछ अजीब होते हैं और 53 साल के पात्रा में भी यह अजीब चीज है. अपनी चाय की दुकान से होने वाली कमाई से बचत करके पात्रा ने […]

विज्ञापन

कोलकाता : शिव शंकर पात्रा कोलकाता में अर्जेन्टीना के हजारों समर्थकों में से एक हैं और इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है लेकिन कभी कभी ये समर्थक कुछ अजीब होते हैं और 53 साल के पात्रा में भी यह अजीब चीज है.

अपनी चाय की दुकान से होने वाली कमाई से बचत करके पात्रा ने रूस में हो रहे विश्व कप में अर्जेन्टीना की टीम को स्टेडियम में मौजूद रहकर खेलते हुए देखने का सपना देखा था.

लेकिन जब कोलकाता के ट्रैवल एजेंट ने उन्हें बताया कि उनके सपने को पूरा करने के लिए 60 हजार रुपये की उनकी बचत पर्याप्त नहीं होने वाली (ट्रैवल एजेंट ने एक लाख 50 हजार रुपये का बजट दिया) तो पात्रा ने दूसरा सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुनने का फैसला किया और अपने तीन मंजिला मकान को अर्जेन्टीना के रंग में रंग दिया.उत्तर 24 परगना जिले के नवाबगंज में चाय की दुकान चलाने वाले पात्रा ने कहा, मैं धूम्रपान नहीं करता और ना ही शराब का सेवन करता हूं. मुझे सिर्फ एक चीज की लत है और वह लियोनल मेस्सी और अर्जेन्टीना है. मैं काफी पैसा नहीं कमाता लेकिन सुनिश्चित करता हूं कि विश्व कप के आने पर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इसके लिए बचाकर रख सकूं.

ईछापुर रेलवे स्टेशन पर अगर आप किसी से भी पूछते हैं कि ‘अर्जेन्टीना चाय की दुकान’ कहां है जो इसे जानने वाला व्यक्ति आपको वहां तक पहुंचाने में खुशी महसूस करेगा. पात्रा की चाय की दुकान और घर जिस गली में है वहां अर्जेन्टीना के झंडे लहरा रहे हैं.हर चार साल में जब विश्व कप होता है तो पात्रा अपने तीन मंजिल के घर पर हल्के नीले और सफेद रंग की सफेदी कराते हैं. इसी इमारत के भूतल पर वह चाय की दुकान चलाते हैं. तीन कमरों के इस घर के अंदर घुसते ही आप पर फुटबॉल की दीवानगी हावी हो जाएगी. कमरे की प्रत्येक दीवार अर्जेन्टीना के रंगों में रंगी है, यहां तक कि पूजा का स्थान भी.

प्रत्येक कमरे में मेस्सी के आदमकद पोस्टर लगे हैं. पात्रा के अलावा उनकी पत्नी सपना और 20 साल की बेटी नेहा और 10 साल का बेटा शुभम भी मेस्सी के जबर्दस्त प्रशंसक हैं. पात्रा ने बताया, ‘मेरे बच्चे मेस्सी के बारे में सब कुछ जानते हैं. उसे खाने में क्या पसंद है, वह कौन सी कार चलाता है, सब कुछ.

उन्होंने कहा, वे मेस्सी का कोई मैच नहीं छोड़ते। अगर परीक्षा के दौरान देर रात मैच होता है तो वह जल्दी सोने का नाटक करते हैं लेकिन अपने मोबाइल पर लाइव मैच देखते हैं. पात्रा परिवार 2012 से मेस्सी का प्रत्येक जन्मदिन मनाता है और इस दौरान केट काटने के अलावा रक्तदान शिविर भी लगाता है. इसके अलावा अर्जेन्टीना के मैच वाले दिन सभी को चाय और समोसा मुफ्त दिया जाता है.

मेस्सी का जन्मदिन इस बार विश्व कप के दौरान है और इसलिए इस बार पात्रा परिवार ने रक्तदान शिविर रद्द कर दिया है जो प्रत्येक साल लगाया जाता है. इसकी जगह 30 पाउंड का केक काटा जाएगा और स्थानीय बच्चों के बीच मेस्सी के हस्ताक्षर वाली अर्जेन्टीना की 100 जर्सी बांटी जाएंगी. इस दौरान स्थानीय विधायक और भारत की अंडर 17 विश्व कप टीम के सदस्य रहीम अली के भी मौजूद रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola