फेक वीडियोज पर राहुल रॉय ने जताई नाराजगी, कहा- लावारिस या बेसहारा नहीं

Updated:
विज्ञापन

राहुल रॉय अपनी फैमिली के साथ

राहुल रॉय ने क्लियर कर दिया है कि वह एक अच्छी लाइफस्टाइल जी रहे हैं और उन्हें किसी तरह की कोई कमी नहीं है.

विज्ञापन

आशिकी फेम राहुल रॉय उस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए, जब उन्हें कुछ कंटेंट क्रिएटर के साथ रील्स बनाते हुए स्पॉट किया गया. क्लिप सामने आने के बाद नेटिजन्स कहने लगे कि शायद वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. हालांकि इन रूमर्स के बाद एक्टर ने साफ कहा है कि वह बिल्कुल सुरक्षित हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

विज्ञापन

अपनी लाइफ में खुश है राहुल रॉय

राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन प्रियंका रॉय और जीजा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वह अपनी बहन के घर में रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास रहने के लिए अच्छा घर है, पहनने के लिए कपड़े हैं, खाने की कोई कमी नहीं है और वह किसी तरह से लावारिस या बेसहारा नहीं हैं. सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो या दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं.

सादगी से जीना पसंद करते हैं राहुल रॉय

राहुल ने आगे बताया कि वह सादगी से जीना पसंद करते हैं और यही उनकी पसंद है. उन्होंने कहा कि वह बिना बॉडीगार्ड के रहना पसंद करते हैं और कभी-कभी ऑटो से सफर करना उन्हें आसान लगता है. उन्होंने जो रील्स बनाई थीं, वह किसी सहानुभूति के लिए नहीं थीं, बल्कि सिर्फ काम के तौर पर की गई थीं. उनका मानना है कि काम छोटा या बड़ा नहीं होता, काम सिर्फ काम होता है.

राहुल रॉय ने लोगों से की ये अपील

उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि अगर कोई उनके नाम पर पैसे मांगता है या यह दावा करता है कि वह उनकी मदद कर रहा है, तो उस पर भरोसा न करें. किसी भी जानकारी के लिए केवल उनके आधिकारिक अकाउंट या उनके परिवार के सदस्यों के अकाउंट पर ही भरोसा करें. राहुल ने साफ किया कि उन्होंने हाल ही में किसी भी न्यूज चैनल, मैगजीन, पॉडकास्ट या यूट्यूबर को इंटरव्यू नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अच्छा काम मिलेगा तो वह फिर से फिल्मों में नजर आएंगे, तब तक लोग उनके मौजूदा काम को देखें और सकारात्मक रहें.

राहुल रॉय के बारे में

राहुल रॉय ने 1990 में आई फिल्म आशिकी से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. इसके बाद वह ‘जुनून’, ‘दिलवाले कभी ना हारे’ और ‘गुमराह’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए, लेकिन बाद में उनका करियर धीमा पड़ गया.

यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, ‘पैट्रियट’ की कमाई में गिरावट, ‘एक दिन’ रही कमजोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola