जब महेश मांजरेकर की फिल्म के सेट पर बेटी श्रुति से मिलने पहुंचीं सारिका, जानें

Updated at : 05 May 2018 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
जब महेश मांजरेकर की फिल्म के सेट पर बेटी श्रुति से मिलने पहुंचीं सारिका, जानें

मुंबई: गुजरे जमाने की अभिनेत्री सारिका ने अपनी बेटी श्रुति हासन से उनकी आगामी फिल्म के सेट पर मुलाकात की. उत्साहित श्रुति हासन का कहना है कि सेट पर अपनी मां से तुरंत प्रतिक्रिया मिलना एक यादगार अनुभव रहा. श्रुति इस वक्त महेश मांजरेकर के निर्देशन में बन रही उनकी अगली फिल्म में काम कर […]

विज्ञापन

मुंबई: गुजरे जमाने की अभिनेत्री सारिका ने अपनी बेटी श्रुति हासन से उनकी आगामी फिल्म के सेट पर मुलाकात की. उत्साहित श्रुति हासन का कहना है कि सेट पर अपनी मां से तुरंत प्रतिक्रिया मिलना एक यादगार अनुभव रहा.

श्रुति इस वक्त महेश मांजरेकर के निर्देशन में बन रही उनकी अगली फिल्म में काम कर रही हैं. अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म के सेट पर मां की मौजूदगी उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाली थी.

उन्होंने कहा, मेरे लिए यह बहुत अच्छा पल था, जब मेरी मां मुझसे मिलने के लिए मेरी फिल्म के सेट पर पहुंचीं. फिल्मी समाज से ताल्लुक होने की वजह से मां और महेशजी पहले से ही एक दूसरे से परिचित थे और उन दोनों ने कुछ वक्त साथ बिताया.

फिल्म, सिनेमा को लेकर सामान्य बातें कीं. जब उन्होंने महेशजी के मार्गदर्शन में मुझे इतने उतार-चढ़ाव वाले चरित्र को गहराई से निभाते हुए देखा तो उन्होंने मेरे काम की खूब सराहना की.

श्रुति ने कहा, सेट पर मां की मौजूदगी मेरे लिए बहुत खास थी क्योंकि आम तौर पर मेरे परिवार से कोई काम के दौरान मुझसे मिलने नहीं आया. मेरे लिए वह लम्हा तब और भी खास बन गया जब उन्होंने अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया मुझे दी. यह अनुभव मेरे लिए वाकई बेहद यादगार था.

गैंगस्टर पृष्ठभूमि की इस अनाम फिल्म में श्रुति के अपोजिट विद्युत जामवाल नजर आनेवाले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola