ePaper

हर सीजन में BIGG BOSS का आता है बुलावा, लेकिन शो में नहीं जाता ये एक्‍टर!

Updated at : 01 Jan 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
हर सीजन में BIGG BOSS का आता है बुलावा, लेकिन शो में नहीं जाता ये एक्‍टर!

रियेलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ ने कई लोगों को बड़ा प्‍लेटफॉर्म दिया है. इसी शो ने मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर को सेलेब बना दिया. यही कारण है कि आम लोग भी इस शो से जुड़ने के लिए एक्‍साईटिड रहते हैं. लेकिन एक स्‍टार ऐसा भी है जिसे हर साल इस शो में आने का […]

विज्ञापन

रियेलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ ने कई लोगों को बड़ा प्‍लेटफॉर्म दिया है. इसी शो ने मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर को सेलेब बना दिया. यही कारण है कि आम लोग भी इस शो से जुड़ने के लिए एक्‍साईटिड रहते हैं. लेकिन एक स्‍टार ऐसा भी है जिसे हर साल इस शो में आने का ऑफर मिलता है लेकिन वे हर बार ठुकरा देते हैं.

हम टीवी जगत के जानेमाने चेहरे रोहित रॉय की बात कर रहे है. रोहित एक्‍टर रोनित रॉय के भाई हैं. उनका कहना है कि कभी बिग बॉस का हिस्‍सा नहीं बनेंगे. उन्‍होंने कहा,’ मैं जानता हूं कि 27 कैमरें मुझे देख रहे हैं. ये भी जानता हूं कि मेरी बेटी और मेरी मां घर में बैठकर मुझे देख रही हैं. ऐसा कभी नहीं होगा कि मैं किसी से लड़ने जाऊं. एक बार ऐसा मौका आया था जब मैं जानेवाला था. वो शो का दूसरा सीजन था.’

रोहित रॉयने आगे कहा,’ मैं देखना चाहता था कि अनजान लोगों के बीच 60 दिन गुजारना कैसा होता है. लेकिन बाद में शो में जाना चैलेजिंग होता रहा. जैसे-जैसे समय गुजरा शो में बेकार चीजें बढ़ती गई और लोगों को स्‍तर गिरता गया. ऐसे शो में जाने को कोई चांस नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola