सलमान ने कहा- ''बिग बॉस'' में उनका आखिरी सीजन, वजह है ढिचैंक पूजा!

ढिचैंक पूजा ‘बिग बॉस’ में इंट्री करेंगी या नहीं, इन तमाम अटकलों के बीच आखिरकार रविवार को पूजा ने घर में इंट्री कर ही ली. हालांकि स्टेज पर इनवाइट करने से पहले सलमान ने जिस लंबी और गहरी सांस ली, उससे ये अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं था कि सलमान इस वाईल्ड कार्ड इंट्री से […]
ढिचैंक पूजा ‘बिग बॉस’ में इंट्री करेंगी या नहीं, इन तमाम अटकलों के बीच आखिरकार रविवार को पूजा ने घर में इंट्री कर ही ली. हालांकि स्टेज पर इनवाइट करने से पहले सलमान ने जिस लंबी और गहरी सांस ली, उससे ये अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं था कि सलमान इस वाईल्ड कार्ड इंट्री से ज्यादा खुश नहीं हैं. ढिचैंक पूजा की इंट्री से घर में मौजूद बाकी सदस्य के हाव-भाव भी चौंकानेवाली ही थे.
सलमान ने जब ढिचैंक पूजा का पॉपुलर गाना ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ सुना, फिर उन्होंने पूछा कि ऑडियंस ने इसे गाने को कैसे हिट कर दिया ? फिर उन्होंने बात संभालते हुए कहा कि, इसे हिट नहीं, सुपरहिट होना था. हालांकि बाद में उन्होंने ढिचैंक पूजा के साथ इस गाने को गुनगुनाने की भी कोशिश की.
वैसे बिग बॉस के हर सीजन में एक वक्त ऐसा आता है जब सलमान कहते हैं कि वो ये शो छोड़ रहे हैं और वे अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे. बिग बॉस 8 में भी ऐसा ही हुआ था. इसके बाद सीजन 9 और सीजन 10 में भी सलमान को ऐसा कहते सुना गया. हालांकि वे लगातार शो को हाकस्ट करते नजर आ रहे हैं और लोग उन्हें बेहद पसंद भी कर रहे हैं.
मगर इस सीजन में ये वक्त इतना जल्दी आयेगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा. सलमान ने घोषणा कर दी कि ये उनका आखिरी सीजन है. वो भी ढिचैंक पूजा के घर में इंट्री करने के बाद. बॉलीवुड लाइफ की कए रिपोर्ट के अनुसार ढिचैंक पूजा के घर में इंट्री करने से पहले सलमान ने उनके गाने सुने. इन गानों को सुनने के बाद वो खुद को ये कहने से रोक नहीं पाये कि ये उनका आखिरी सीजन है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि घर में ढिचैंक पूजा के इंट्री के बाद क्या नया धमाका होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




