ePaper

जुबैर खान कर सकते हैं ''बिग बॉस'' में वापसी, लेकिन इस शर्त पर...!

Updated at : 11 Oct 2017 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
जुबैर खान कर सकते हैं ''बिग बॉस'' में वापसी, लेकिन इस शर्त पर...!

‘बिग बॉस 11’ से बाहर हुए जुबैर खान शो के होस्‍ट सलमान खान पर इस कदर नाराज हुए हैं कि वो आये दिन मीडिया के सामने उनके खिलाफ कई चौंकानेवाले बयान देते नजर आ रहे हैं. दरअसल सलमान ने वीकेंड के वार एपिसोड के दौरान जुबैर को जमकर फटकारा था. वहीं वोट कम मिलने के […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 11’ से बाहर हुए जुबैर खान शो के होस्‍ट सलमान खान पर इस कदर नाराज हुए हैं कि वो आये दिन मीडिया के सामने उनके खिलाफ कई चौंकानेवाले बयान देते नजर आ रहे हैं. दरअसल सलमान ने वीकेंड के वार एपिसोड के दौरान जुबैर को जमकर फटकारा था. वहीं वोट कम मिलने के कारण जुबैर शो से बाहर हो चुके हैं. अब जुबैर ने कहा है कि वो बिग बॉस में हाउस में वापस आ सकते हैं लेकिन उनकी एक शर्त माननी होगी.

इंडियन एक्‍सप्रेस वेबसाइट को दिये अपने इंटरव्‍यू में जुबैर ने कहा, कि कलर्स चैनल ने उनसे बात ही है और शो में वापस लौटने को कहा है. जुबैर ने कहा, कलर्स के इस ऑफर पर मैंने साफ तौर पर कहा है कि एक ही शर्त पर मैं वापसी कर सकता हूं अगर सलमान खान खुद मुझसे माफी मांगे. साथ ही स्‍वीकारे कि उन्‍होंने मेरे साथ जो किया वो गलत था.

जुबैर ने बिग बॉस के शो मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि शो के दौरान अर्शी खान लोगों को प्रताडि़त करने के लिए घर में कुरान की आयतों का सहारा लेती है और धर्म का गलत तरीके से इस्‍तेमाल करती है. चैनल आसानी से उसे एडिट कर देता है. जुबैर ने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि सलमान अर्शी के खिलाफ क्‍यों कुछ नहीं बोलते? क्‍या उनके गलत कार्यो पर पर्दा डाला जाता है. क्‍या सिर्फ इसलिए कि वो टीआरपी दे रही है और अंडरवर्ल्‍ड से नहीं है.

जुबैर ने यह भी बताया कि जब वह लोनावाला वापस लौटे तो लोगों ने कहा कि वे बिग बॉस में अच्‍छा परफॉर्म कर रहे थे. यहां तक कि पेनालिस्‍ट का भी मानना था कि वे अच्‍छा खेल रहे हैं. जुबैर ने सवाल उठाते हुए कहा, जब मुझे हर कहीं से अच्‍छा रिस्‍पांस मिल रहा है तो मुझे वोट कैसे कम पड़ सकते हैं.

जुबैर ने कहा, उन्‍होंने कभी अपनी जिंदगी की सच्‍चाई को नहीं छुपाया, लेकिन टीआरपी बटोरने के लिए चैनल पर वो दिखाया गया जो वो है नहीं. उदाहरण बताते हुए जुबैर ने कहा कि, वह पहले चरस के आदी थे वे इससे उबरे और उन्‍होंने एक अच्‍छे इंसान की इमेज बनाई, लेकिन बिग बॉस ने यह नहीं दिखाया.

जुबैर ने कहा कि वो शो में उनकी गलत छवि दिखाने के लिए वह सलमान खान के बाद अब कलर्स चैनल पर भी शिकायत दर्ज करवायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola