बचपन में अंग्रेजी में कमजोर थे बॉबी देओल, जब अंग्रेजी ठीक हुई तो हिंदी हो गई कमजोर

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का कहना है कि बचपन के दिनों में वह अंग्रेजी में कमजोर थे. बॉबी देओल ने अपने बारे में एक मजेदार खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बचपन में जब वह स्कूल जाते थे तो हमेशा अंग्रेजी की वजह से उनकी शिकायत की जाती थी.बॉबी ने बताया, बचपन में मेरी हिंदी […]
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का कहना है कि बचपन के दिनों में वह अंग्रेजी में कमजोर थे. बॉबी देओल ने अपने बारे में एक मजेदार खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बचपन में जब वह स्कूल जाते थे तो हमेशा अंग्रेजी की वजह से उनकी शिकायत की जाती थी.बॉबी ने बताया, बचपन में मेरी हिंदी अच्छी थी.
उस समय मेरी शिक्षक मेरे अभिभावक को बुलाकर शिकायत करती थी कि बॉबी अंग्रेजी नहीं बोलता. इसके बाद जब उन्होंने अंग्रेजी सीख ली तो मैं हिंदी में कमजोर होने लगा, लेकिन अब उन्हें इस बात का मलाल रहता है कि वह अपनी भाषा हिंदी कैसे भूल गये. उन्होंने कहा, मां हमेशा यहीं चाहती हैं कि मैं हिंदी में बात करूं, लेकिन मैं भी कहता हूं कि यदि आप मुझसे पंजाबी में बात करती तो मैं पंजाबी भी सीख लेता. मेरे पापा, मम्मी, भाई सभी पंजाबी में बात करते हैं, लेकिन मैं पंजाबी ठीक से नहीं बोल पाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




