ePaper

Car Accident में मशहूर टीवी अभिनेत्री की मौत, हफ्तेभर में दूसरा हादसा...!

Updated at : 24 Aug 2017 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Car Accident में मशहूर टीवी अभिनेत्री की मौत, हफ्तेभर में दूसरा हादसा...!

‘मधुबाला’ और ‘महानदी’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर नाम कमा चुकीं अभिनेत्री रचना की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. रचना के साथ उनके को-स्टार जीवन प्रसाद भी थे, वे भी इस दुर्घटना में बच नहीं पाये. बताया जाता है कि यह सड़क दुर्घटना 23-24 अगस्तकीमध्य रात्रि में हुई. दोनों कलाकार अन्य […]

विज्ञापन

‘मधुबाला’ और ‘महानदी’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर नाम कमा चुकीं अभिनेत्री रचना की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. रचना के साथ उनके को-स्टार जीवन प्रसाद भी थे, वे भी इस दुर्घटना में बच नहीं पाये.

बताया जाता है कि यह सड़क दुर्घटना 23-24 अगस्तकीमध्य रात्रि में हुई. दोनों कलाकार अन्य दोस्तों के साथ मंदिर जा रहे थे, जहां उनकी कार एक खड़े ट्रक से जा टकरायी.

जिस टाटा सफारी में रचना अपने दोस्तों के साथ सफर कर रही थीं, वह टैंकर के पीछे घुस गयी. सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

जिस जगह पर यह दुर्घटना घटी, वह कर्नाटक के मगदी के पास है. खबरों के मुताबिक, जीवन गाड़ी चला रहे थे. दोस्तों का यह ग्रुप मगदी से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुब्रमण्यम गांव स्थित मंदिर जा रहा था.

यह जगह बंदाका-बेंगलुरु रोड के पास स्थित है. बताया जाता है किअभिनेता कार्तिक का जन्मदिन मानने के लिए उन्होंने यह योजना बनायी थी.

बतातेचलें कि रचना काफी मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस थीं. उन्होंने अपनी करियर कन्नड़ सीरियल ‘मधुबाला’ से शुरू किया था. उन्होंने ‘त्रिवेणी संगम’ में भी काम किया था.

यहां यह जानना गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एेसी ही एक कार दुर्घटना में टीवी सीरियल ‘महाकाली : अंत ही आरंभ है’ के अभिनेता गगन कंग और अरिजीत सिंह की मौत हो गयी थी, जब उनकी कार एक खड़ी ट्राली से टकरा गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola