बिग बी फिर बनायेंगे लोगों को करोड़पति

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को फिर से होस्ट करने की तैयारी में हैं. खबरों की माने तो अमिताभ जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं. अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 9 होस्ट करते नजर आएंगे. आपको बता दें कि पहले यह चर्चा थी किये […]
मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को फिर से होस्ट करने की तैयारी में हैं. खबरों की माने तो अमिताभ जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं. अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 9 होस्ट करते नजर आएंगे.
आपको बता दें कि पहले यह चर्चा थी किये शो अब ऐश्वर्या या फिर माधुरी होस्ट कर सकती हैं लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि अमिताभ बच्चन ही इसे होस्ट करेंगे. कौन बनेगा करोड़पति’का नौंवा सीजन जल्द ही टीवी पर नजर आएगा. 17 जून से इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है.
महानायक ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है कि ‘केबीसी आ चुका है.
गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’की शुरुआत साल 2000 में हुई थी. सात सीजन को अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किया था और एक सीजन के होस्ट शाहरुख खान बने थे. इस शो ने लोगों के दिलों पर राज किया ही कई लोगों की जिंदगी भी इस शो ने संवार दी.
टीआरपी की दौड़ में भी इस शो ने झंडे गाड़ दिये थे. ‘केबीसी’ का अंतिम सीजन 2014 में आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




