दीया मिर्जा ने कपिल को दी 'थप्पड़' मारने की धमकी, कहा- फिल्म का थीम पता है ना?

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म 'थप्पड़' की टीम प्रमोशन के लिए पहुंची. शो में तापसी पन्नू, दीया मिर्जा, पवैल गुलाटी और निर्देशक अनुभव सिन्हा भी शामिल हुए. शो में सभी एक्टर कपिल शर्मा के जोक्स पर दिल खोलकर हंसे और सबने खूब मस्ती की.

विज्ञापन

मुंबई: ‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म ‘थप्पड़’ की टीम प्रमोशन के लिए पहुंची. शो में तापसी पन्नू, दीया मिर्जा, पवैल गुलाटी और निर्देशक अनुभव सिन्हा भी शामिल हुए. शो में सभी एक्टर कपिल शर्मा के जोक्स पर दिल खोलकर हंसे और सबने खूब मस्ती की.

शो के दौरान कपिल दीया से पूछते नजर आएंगे कि, ‘वे क्या लेना पसंद करेंगी, चाय-कॉफी या डायरेक्ट फ्लर्ट?’ इस बात पर दीया ने कपिल से कहा कि, ‘आपको फिल्म की थीम पता है ना’? जिसके बाद कपिल सोनाक्षी सिन्हा का फेमस डायलॉग कहते हैं कि ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है’. यह सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं.

होस्ट कपिल ने शो में थप्पड़ की टीम से पूछा कि,’उन्हें उनकी रियल लाइफ में पहला थप्पड़ कब पड़ा था? इस पर दीया ने बताया कि, ‘वह जब 5 साल की थीं, तब उनके पापा ने किसी वजह से उन पर चिल्ला दिया था. तब उन्हें इतना गुस्सा आया कि वह घर छोड़ कर चली गई थीं. वह पूरा दिन अपने रिश्तेदारों के यहां भटकती रहीं. आखिरकर शाम को पापा उन्हें किसी रिश्तेदार के घर से वापस लेकर आए और उस दिन उन्होंने तय कर लिया कि वह उन पर कभी नहीं चिल्लाएंगे’.

शो में दीया ने यह भी बताया कि, ‘जब मैं 21 साल की थी, तब मां ने किसी निजी वजह से पहला थप्पड़ मारा था. मुझे आज भी वह दिन याद हैं और उस दिन मैं बहुत रोई थी’.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola