UP Election Live Updates: यूपी में वोटिंग की धीमी रफ्तार, सुबह 9 बजे तक सिर्फ 7.93 प्रतिशत मतदान
UP Election 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान का समय आ गया है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) सभी दलों में महामंथन का दौर है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ..
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग आज
गोंडा डीएम मार्कंडेय शाही हटाये गए
भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों के क्रम में गोंडा के जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही को हटा दिया गया है. उनकी जगह डॉ. उज्ज्वल कुमार गोंडा के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं.
पीएम मोदी के 14 फरवरी को कानपुर देहात आने की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को कानपुर देहात में जनसभा कर सकते हैं. इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान और वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश शुक्ला ने जनसभा के लिए अकबरपुर के शहजाद के पास बने मैदान का निरीक्षण किया है. वहीं, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि हाईकमान से 14 फरवरी को पीएम की कानपुर देहात आने की जानकारी दी गई है. वहीं, जनसभा स्थल के निरीक्षण में पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी,बबलू कटियार और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
पीएम मोदी 12 फरवरी को आएंगे कन्नौज
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को सपा के गढ़ कन्नौज में हुंकार भरेंगे. वे तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा मन्दिर मैदान में कन्नौज की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के साथ में कन्नौज से लगे जिले औरैया, इटावा और फर्रुखाबाद के लोगों को संबोधित करेंगे. कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह चौथी जनसभा होगी.
अखिलेश यादव पर पीएम मोदी का हमला
,सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान ‘यूपी में योजनाएं भाजपा की नहीं हैं, भाजपा अमलीजामा पहनाती है’ पर PM मोदी ने कहा कि देश में एक कल्चर चला है. राजनेता बोलते रहते हैं कि हम ये करेंगे, वो करेंगे. 50 साल बाद भी कोई अगर वो काम कर देगा तो कहेंगे कि हमने ये उस समय कहा था, ऐसे लोग बहुत मिल जाएंगे.
लखीमपुर खीरी मामले पर बोले पीएम मोदी
लखीमपुर खीरी मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो कमेटी बनाना चाहती थी, राज्य सरकार ने सहमति दी. जिस जज के नेतृत्व में जांच चाहती थी सरकार ने सहमति दी. राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है, तभी सुप्रीम कोर्ट की इच्छा के अनुसार सारे निर्णय करती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए