Lok Sabha Election 2024: बीएसपी ने तीन सीट पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, भदोही से इरफान अहमद को टिकट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Apr 2024 8:38 PM
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तीन सीटों पर बुधवार को उम्मीदवारों की घोषणा की. भदोही लोकसभा सीट से पार्टी ने इरफान अहमद को टिकट दिया.
Lok Sabha Election 2024: मायावती की अगुआई वाली बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक और सूची जारी की. जिसमें तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लिया गया. जिन तीन सीटों पर उम्मीदवार के नाम तय किए गए हैं, उसमें सलेमपुर, भदोही और हमीरपुर शामिल है. पार्टी ने सलेमपुर सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया है. वहीं भदोही से इरफान अहमद को मैदान में उतारा है. हमीरपुर सीट से पार्टी ने निर्दोष दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा है.
सलेमपु – भीम राजभर
भदोही – इरफान अहमद
हमीरपुर – निर्दोष दीक्षित
बीएसपी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवा की घोषणा की
बीएसपी ने लोकसभा की तीन सीटों के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा की. पार्टी ने ददरौल विधानसभा से सर्वेश चंद्र मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










