Narendra Modi: कोयंबटूर में बोले पीएम मोदी, NDA सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Apr 2024 3:07 PM
namo
Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह से कमर कस ली है. रोजाना तीन से चार रैलियों और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में रैली किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस-DMK और INDI गठबंधन पर हमला बोला.
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश में जब कांग्रेस सरकार थी तब राज्यों के साथ भेदभाव हुआ. लेकिन NDA सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन पर काम कर रही है. हम कहते हैं विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु. इसलिए हमने पिछले 10 सालों में तमिलनाडु के विकास के लिए लाखों-करोड़ों रुपये लगाए हैं.
फैमिली पार्टियों की सोच उनके बेटे-बेटियों के अलावा कोई गरीब बड़े पद पर नहीं बैठ सकता: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस बौर डीएमके पर हमला करते हुए कहा, इन फैमिली पार्टियों को लगता है कि इनके बेटे-बेटियों के अलावा कोई गरीब आदिवासी बड़े पद पर बैठ ही नहीं सकता है. उन्होंने कहा, भाजपा ने पहली बार एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया और उस समय भी INDI अलायंस वालों ने उनका घोर विरोध किया. कांग्रेस-DMK के INDI गठबंधन ने दशकों तक SC-ST, OBC समाज के करोड़ों लोगों को मकान, पानी, बिजली के लिए तरसाया. क्योंकि इनकी सोच थी कि सबको मकान और बिजली नहीं मिल सकता. लेकिन भाजपा सरकार ने करोड़ों लोगों को पीएम आवास दिया, हर गांव तक बिजली पहुंचाई, 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया और इसमें अधिकांश SC-ST, OBC समाज के लोग हैं.
DMK और कांग्रेस का एक ही एजेंडा, झूठ बोलकर सरकार में बने रहो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्टुपालयम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, DMK और कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, किसी भी तरह झूठ बोलकर सरकार में बने रहो. कांग्रेस ने इतने दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटी. ये NDA सरकार है जिसने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.
Also Read: ‘कांग्रेसी बीजेपी से नहीं बल्कि आपस में लड़ रहे’, मध्य प्रदेश में गरजे पीएम मोदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










