Live Updates

स्टालिन ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

INDIA bloc leaders hold meeting

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जून को शपथ ले सकते हैं, उन्होंने आज अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है. सात जून को उन्हें संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है.

विज्ञापन

स्टालिन ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, मैंने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि हम तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे. मुझे विश्वास है कि वह केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, दक्षिणी राज्यों की वकालत करेंगे और हमारे अधिकारों की रक्षा करेंगे.

पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे, रात्रिभोज में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे.

जिन्हें संविधान पर भरोसा है, वो साथ आएं : खरगे

इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिाकार्जुन खरगे ने कहा, चुनाव रिजल्ट मोदी की नैतिक हार है. उन्होंने कहा, सभी दलों का गठबंधन में स्वागत है. उन्होंने आगे कहा, जिन्हें संविधान पर भरोसा है, वो साथ आएं.

अगर नीतीश कुमार किंग मेकर हैं तो बिहार को दिलाएं विशेष राज्य का दर्जा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, NDA के पास नंबर है लेकिन हम चाहेंगे कि जिसकी सरकार बने वह बिहार को लेकर विषेश ध्यान दें। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए. हमारे मंत्रीमंडल ने 75% के आरक्षण शेड्यूल-9 में डालने का प्रस्ताव रखा था. अगर नीतीश कुमार किंग मेकर के रूप में हैं तो वे बिहार के लिए इतना तो कर ही सकते हैं. पहली बार नरेंद्र मोदी का मैजिक खत्म हो चुका है, वे बहुमत से काफी दूर हैं, वे अपने दो बड़े सहयोगी के बिना नहीं चल सकते हैं.

खरगे आवास पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

झारखंड के सीएम और जेएमएम नेता चंपाई सोरेन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर भारत गठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुंचे. इसके साथ ही गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंची हैं.

कुछ देर में इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू

एनडीए की बैठक के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू होने वाली है. जिसमें गठबंधन दल के प्रमुख नेता पहुंचने लगे हैं. बैठक में शरद पवार, संजय राउत, राहुल गांधी, सहित कई दिग्गज नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवाप पर पहुंचे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola