ePaper

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: नीतीश इंडिया गठबंधन के सूत्रधार, मनोज झा ने क्यों कही ये बात...

Updated at : 04 Jun 2024 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election Result 2024: नीतीश इंडिया गठबंधन के सूत्रधार, मनोज झा ने क्यों कही ये बात...

Bihar Lok Sabha Election बिहार में जदयू 16 सीटों पर और बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. मंगलवार को जारी अभी तक के मतगणना के रुझानों में यह साफ हो गया है कि जेडीयू का प्रदर्शन बीजेपी से बेहतर है.

विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election Result 2024 आरजेडी सांसद मनोज झा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है. मनोज झा ने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी रूझानों के बीच मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के सूत्रधार रहे हैं. विकल्प देश के समक्ष आए. उन्होंने आगे कहा कि हमें पता है कि उनके जेहन में भी विकल्प देश के समक्ष आए यह सब कुछ चल रहा होगा.

क्योंकि चुनाव परिणाम ने जनता के तानाशाही की प्रवृत्तियों को खारिज कर दिया है. झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि चंद्रबाबू नायडू 2019 में हमारे साथ लड़े थे. वे तो हमारे पुराने साथी रहे हैं.

बताते चलें कि बिहार में जदयू 16 सीटों पर और बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. मंगलवार को जारी अभी तक के मतगणना के रुझानों में यह साफ हो गया है कि जेडीयू का प्रदर्शन बीजेपी से बेहतर है. इस बात की भी चर्चा है कि नीतीश कुमार की पार्टी से कांग्रेस नेतृत्व संपर्क में भी है. ऐसे में नीतीश कुमार का अगला कदम क्या होगा? इसपर हर किसी की नजर होगी.

ये भी पढ़ें..

Breaking News: बीजेपी ने हिमाचल राज्यसभा चुनाव जीतने का किया दावा, हर्ष महाजन ने मनाया जश्न

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola