Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस का पंजा आपसे आरक्षण और मेहनत की कमाई छीन लेगा, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में भरी हुंकार
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे आपसे आरक्षण और संपत्ति लूटना चाहती है.
Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने कभी भी संविधान की पवित्रता की चिंता नहीं की, वे सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. उन्होंने आंध्रप्रदेश में मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए एससी और एसटी के आरक्षण को कम करने की बात की थी. कांग्रेस यह चाहती थी कि दलितों के हक का हिस्सा चुराकर मुसलमानों को दे दिया जाए. कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश की है. उनके घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है. उन्होंने सामाजिक न्याय की परवाह नहीं की और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहती है. वे संविधान बदल कर एससी, एसटी और पिछड़ों का आरक्षण अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं. उन्हें बाबा साहेब के संविधान की कोई चिंता नहीं है. मैं दलितों और पिछड़ों को यह बताना चाहता हूं कि उनके आरक्षण की रक्षा सिर्फ और सिर्फ बीजेपी कर सकती है. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया.
कांग्रेस की नजर आपकी कमाई पर
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ना सिर्फ आपके आरक्षण की लूटना चाहती है बल्कि वे आपकी संपत्ति को भी लूटना चाहती है. उनका घोषणा पत्र कहता है कि आपकी अलमारी की स्कैनिंग होगी और स्त्रीधन को आपसे लूटकर किसी और को दे दिया जाएगा. स्त्रीधन की लूट होगी, उनकी चूड़ियां, मंगलसूत्र छीनकर किसी और को दे दिया जाएगा. यह बात सबको पता है कि कांग्रेस यह धन किसको देना चाहती है. कांग्रेस चाहती है कि आपकी मेहनत की कमाई को आपसे छीनना चाहती है. कांग्रेस का पंजा आपसे आरक्षण और मेहनत की कमाई छीन लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










