Congress Star Campaigners: कांग्रेस ने यूपी के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, राहुल, सोनिया, खरगे सहित ये नाम शामिल

Updated:
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge with Sonia Gandhi

Mallikarjun Kharge with Sonia Gandhi

Congress Star Campaigners: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी कर दी. जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, डीके शिवकुमार, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट और अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन

Congress Star Campaigners: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है. उसमें 40 नाम शामिल किए गए हैं. जिसमें खरगे को पहले नंबर पर रखा गया है. उसके बाद सोनिया गांधी, फिर राहुल गांधी और चौथे नंबर पर प्रियंका गांधी का नाम शामिल है.

  1. मल्लिकार्जुन खरगे
  2. सोनिया गांधी
  3. राहुल गांधी
  4. प्रियंका गांधी वाड्रा
  5. अविनाश पांडे
  6. अजय रॉय
  7. आराधना मिश्रा मोना
  8. सलमान खुर्शीद
  9. मीरा कुमार
  10. सुखविंदर सिंह सुक्खू
  11. सिद्धारमैया
  12. रेवंत रेड्डी
  13. डीके शिवकुमार
  14. अशोक गहलोत
  15. दिग्विजय सिंह
  16. भूपेश बघेल
  17. हरीश रावत
  18. सचिन पायलट
  19. प्रमोद तिवारी
  20. राजीव शुक्ला
  21. इमरान प्रतापगढ़ी
  22. दीपेंद्र सिंह हुड्डा
  23. रणजीत रंजन
  24. प्रदीप जैन आदित्य
  25. निर्मल खत्री
  26. राज बब्बर
  27. बृजलाल खाबरी
  28. अजय कुमार लालू
  29. पीएल पुनिया
  30. इमरान मसूद
  31. मीम अफजल
  32. नदीम जावेद
  33. सुप्रिया श्रीनेत
  34. धीरज गुर्जर
  35. प्रदीप नरवाल
  36. तौकीर आलम
  37. राजेश तिवारी
  38. सत्यनारायण पटेल
  39. नीलांशु चतुर्वेदी
  40. अलका लांबा

राजस्थान के लिए कांग्रेस प्रचारक

कांग्रेस ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची 29 मार्च को जारी कर दी थी. पार्टी के 40 नेताओं के नाम वाली इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है. इसके अलावा सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट व कन्हैया कुमार का भी नाम है. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी तथा वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, हेमाराम चौधरी, रघु शर्मा और हरीश चौधरी शामिल हैं. सूची में सूरतगढ़ से विधायक डूंगरराम सहित कई विधायकों के भी नाम हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola