कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल से 3 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, भगवानगोला से उपचुनाव लड़ेंगी अंजु बेगम

Jharkhand Congress, Symbolic Pic
पश्चिम बंगाल की 3 लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. साथ ही एक विधानसभा उपुचनाव के लिए भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है.
Table of Contents
कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 3 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार (7 अप्रैल) को इन 3 उम्मीदवारों की घोषणा की. इसके साथ ही भगवानगोला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.
सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम को दी मंजूरी
कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने बनगांव, उलुबेड़िया और घाटाल लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है. इसके बाद उनके नामों की घोषणा की गई. घोषित उम्मीदवारों के नाम प्रदीप विश्वास, अजहर मल्लिक और डॉ पापिया चक्रवर्ती हैं.
बनगांव से चुनाव लड़ेंगे प्रदीप विश्वास, उलुबेड़िया से अजहर मल्लिक
कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित बनगांव लोकसभा सीट से प्रदीप विश्वास चुनाव लड़ेंगे. अजहर मल्लिक को उलुबेड़िया लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, डॉ पापिया चक्रवर्ती घाटाल से पार्टी के प्रत्याशी होंगीं.
भगवानगोला विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी कांग्रेस की अंजु बेगम
दूसरी तरफ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की भगवानगोला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी पार्टी के उम्मीदवार के नाम को मंजूरी दे दी. कांग्रेस पार्टी ने अंजु बेगम को भगवानगोला विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
भगवानगोला समेत देश की 25 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल की भगवानगोला और बड़ानगर विधानसभा समेत देश में कुल 25 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. लोकसभा के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल में सभी 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे.
Also Read : Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 17 लोकसभा सीटों के लिए जारी की एक और सूची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




