17वीं लोकसभा भंग, पीएम मोदी जल्द करेंगे दावा पेश

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Jun 2024 10:40 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election Results 2024

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है. एनडीए ने बुधवार को जेडीयू और टीडीपी के साथ बैठक की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी आज राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के साथ ही साफ हो गया कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है. 18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए आज सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रही है. एनडीए गठबंधन के पास 292 सीटें हैं. जौ मैजिक नंबर 272 से काफी ज्यादा हैं. सबसे बड़ी बात की 1962 के बाद यह पहला मौका है जब कोई पार्टी देश में तीसरी बार सरकार गठन करने जा रही है. इस बार के चुनाव में एनडीए को 292 सीटें और विपक्षी इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं.

पीएम मोदी पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
नतीजों के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. इसी को लेकर दिल्ली में पीएम मोदी ने नेतृत्व में एनडीए नेताओं की बैठक हुई. बैठक में जेडीयू और टीडीपी भी शामिल हुई. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज जेडीयू और टीडीपी अपना समर्थन पत्र सौंपेगी जिसके बाद देर शाम पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन जाकर सरकार गठन करने का दावा पेश कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी करीब आठ बजे तक राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं.

एनडीए में भी बैठकों का दौर
एक तरफ एनडीए में सरकार गठन पर चर्चा जारी है तो वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी अपने सहयोगियों की बैठक बुलाई है. इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक कर रहे हैं. खरगे के आवास पर इंडिया के नेताओं का आना जारी है. तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव समेत गठबंधन दल के अन्य नेता खरगे के आवास पर बैठक कर रहे हैं. उम्मीद है बैठक में सरकार बनाने से लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी.

17वीं लोकसभा भंग
इधर, चुनाव के नतीजे आ जाने के बाद जहां नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. वहीं, 17वी लोकसभा को भंग कर दिया गया है. कैबिनेट ने आज की बैठक में राष्ट्रपति को 17वीं लोकसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की सलाह दी. राष्ट्रपति ने कैबिनेट की सलाह स्वीकार कर ली है और 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इसके बाद आज यानी बुधवार को पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा
इससे पहले नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें मंत्रिपरिषद सहित अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे तथा मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें. यानी नयी सरकार के गठन होने तक नरेंद्र मोदी कार्यवाहक पीएम की तरह काम करते रहेंगे. 

Also Read: Today News Wrap: एनडीए की बड़ी बैठक, मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola