Congress Final List Karnataka: कांग्रेस ने अंतिम सूची जारी की, सीएम बसवराज को चुनौती देंगे पठान

Updated:
विज्ञापन
Congress Final List Karnataka: कांग्रेस ने अंतिम सूची जारी की, सीएम बसवराज को चुनौती देंगे पठान

कांग्रेस ने बुधवार शाम चार और उम्मीदावर घोषित किये थे, जिनमें यासिर अहमद खान पठान का नाम भी शामिल है. पठान को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. मुख्यमंत्री के खिलाफ पहले मोहम्मद यूसुफ सवानूर को टिकट दिया गया था.

विज्ञापन

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी छठी और आखिरी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की. इसके मुताबिक, रायचूर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद सलाम, सिदलघट्टा से बी.वी. राजीव गौड़ा, सीवी रमन नगर से एस. आनंद कुमार, अरकालगुड से एच.पी. श्रीधर गौड़ा और मैंगलुरु शहर (उत्तर) से इनायत अली को उम्मीदवार बनाया गया है.

कर्नाटक चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख

गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है. वहीं, मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी.

कांग्रेस ने यासिर अहमद खान पठान को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ मैदान में उतारा

कांग्रेस ने बुधवार शाम चार और उम्मीदावर घोषित किये थे, जिनमें यासिर अहमद खान पठान का नाम भी शामिल है. पठान को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. मुख्यमंत्री के खिलाफ पहले मोहम्मद यूसुफ सवानूर को टिकट दिया गया था. सवानूर के स्थान पर पठान को चुनावी मैदान में उतारा गया. कांग्रेस ने अब सभी 224 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

Also Read: Karnataka Election: क्या है ‘40% कमीशन’ का आरोप? जिसे लेकर राहुल समेत पूरी कांग्रेस कर्नाटक सरकार पर है हमलावर

मुख्यमंत्री बोम्मई, सिद्धरमैय्या, शेट्टर ने नामांकन भरा

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया और हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टर ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन भरा. पर्चा भरने आए सभी उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे, जो ढोल-नगाड़े बजा रहे थे, पार्टी के झंडे लहरा रहे थे और नारे लगा रहे थे.

मुख्यमंत्री बोम्मई ने शिगगांव सीट से पर्चा भरा

बोम्मई ने हावेरी जिले के अपने पारंपरिक शिगगांव सीट से पर्चा भरा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष्ज्ञ जत प्रकाश नड्डा और कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार सुदीप उनके साथ थे. पर्चा भरने से पहले बोम्मई ने मंदिरों में दर्शन-पूजा किए और बड़ा रोडशो करने के बाद नड्डा और सुदीप के साथ शिगगांव में जनसभा को संबोधित किया. बोम्मई शिगगांव सीट से 2008 से अभी तक तीन बार विधायक चुने जा चुके हें और चौथी बार निर्वाचित होना चाहते हैं. उन्होंने इससे पहले ‘शुभ मुहुर्त’ में 15 अप्रैल को एक सेट नामांकन भरा था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola