गुजरात चुनाव 2022: पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, 1 दिसंबर को मतदान, सुरक्षा में अर्धसैनिक बल तैनात

Updated:
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022: पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, 1 दिसंबर को मतदान, सुरक्षा में अर्धसैनिक बल तैनात

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में 19 जिलों में मतदान कराया जाएगा. इसके अलावा कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों की 89 सीट के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं. गुजरात मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने बताया, एक दिसंबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा.

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के तहत एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया. पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह, नड्डा, आदित्यनाथ और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भाजपा के लिए रैलियों को संबोधित किया.

पहले चरण में गुजरात के 19 जिलों में मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में 19 जिलों में मतदान कराया जाएगा. इसके अलावा कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों की 89 सीट के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं. गुजरात मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने बताया, एक दिसंबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा. वोटिंग के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया, पहले चरण में कुल 19 जिलों में मतदान होगा. उन्होंने बताया, मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. 50% मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी. उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रूप से कराने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022: दूसरे चरण में कांग्रेस के 77 व BJP के 75 प्रत्याशी करोड़पति

पहले चरण में कुल 2,39,76,760 मतदाता करेंगे मतदान

गुजरात सीईओ पी भारती ने बताया कि पहले चरण में कुल 2,39,76,760 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 1,24,33,362 पुरुष, 1,15,42,811 महिला और तीसरे लिंग के 497 मतदाता शामिल हैं. गुजरात में कुल 4,91,35,400 पंजीकृत मतदाता हैं. पहले चरण के मतदान में 25,434 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा जिनमें से शहरी क्षेत्रों में 9,018 और ग्रामीण क्षेत्रों में 16,416 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

पहले चरण में भाजपा और कांग्रेस के 89-89 तथा आप के 88 उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण में भाजपा और कांग्रेस के 89-89 तथा आप के 88 उम्मीदवार मैदान में हैं. सूरत (पूर्वी) सीट से आप प्रत्याशी ने अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया. पहले चरण में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने छह और आप ने पांच महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. पहले चरण के कुल 788 उम्मीदवारों में से 718 पुरुष और केवल 70 महिला उम्मीदवार हैं. वहीं, बसपा ने पहले चरण में 57, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने 14, समाजवादी पार्टी ने 12, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने चार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इसके अलावा 339 निर्दलीय भी चुनावी मैदान में हैं.

पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शाह, नड्डा, योगी और प्रमोद सावंत ने लगाया जोर

पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह, नड्डा, आदित्यनाथ और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भाजपा के लिए रैलियों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी 27-28 नवंबर को दो दिन के गुजरात दौरे पर थे. उन्होंने नेत्रंग, खेड़ा, पालीताना, अंजार, जामनगर और राजकोट में छह रैलियों को संबोधित किया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola