छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना को लेकर BJP का बवाल, विधानसभा का घेराव, कहा- जनता उखाड़ फेंकेगी बघेल सरकार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Mar 2023 8:14 PM
छत्तीसगढ़ चुनाव: राज्य में पीएमएवाई के तहत गरीबों के लिए घर की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले छोड़े. यहां तक की पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है.
छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना को लेकर बीजेपी ने राज्य सरकार के खिलाफ संग्राम छेड़ दिया है. आज यानी बुधवार को बीजेपी ने पहले विधानसभा में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना को उचित तरीके से लागू नहीं करके गरीबों से उनके आवास का अधिकार छीन रही है. इसके बाद विपक्षी बीजेपी विधानसभा के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगी.
पुलिस ने किया बल प्रयोग: विधानसभा के बाहर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के उग्र प्रदर्शन को देखकर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. राज्य में पीएमएवाई के तहत गरीबों के लिए घर की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले छोड़े. यहां तक की पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है.
#WATCH | Police use water cannon, fire tear gas shells against BJP workers gathered outside Chhattisgarh Assembly in Raipur demanding houses for the poor under PMAY in the state. Police have detained some protestors pic.twitter.com/l20bAb1DzE
— ANI (@ANI) March 15, 2023
वहीं, विधानसभा घेराव पर बैठे बीजेपी ने बघेल सरकार पर जमकर हमला किया. बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगी. उन्होंने कहा कि जनता भूपेश बघेल और उनकी सरकार के खिलाफ है. बीजेपी के साथ सरकार कुछ भी कर ले, लेकिन जनता डरने वाली नहीं है. यह तुगलकी सरकार उखाड़ी जाएगी.
BJP and the public will uproot this government and take over Chhattisgarh CM chair. The public is against Bhupesh Baghel and his government. No matter what they do BJP workers and the people will not be scared. This 'tughlaqi' govt will be uprooted: Brijmohan Agrawal, BJP leader,… pic.twitter.com/Y8AlR9TIr9
— ANI (@ANI) March 15, 2023
शून्यकाल में बीजेपी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा: गौरतलब है कि विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान बीजेपी ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना को ठीक तरह से लागू करने में विफल रही है. बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की अकर्मण्यता के कारण गरीबों के 16 लाख आवास नहीं बन सके हैं. सदन में बीजेपी ने इस विषय पर काम रोककर चर्चा कराने की मांग की. वहीं, जब अध्यक्ष ने बीजेपी की चर्चा की मांग खारिज कर दी तो बीजेपी ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.
Also Read: अलर्ट! असम में H3N2 संक्रमण की दस्तक, दिल्ली में मेडिकल टीम तैयार, महाराष्ट्र में कल हाई लेवल मीटिंग
पीएम आवास योजना बन सकता है बीजेपी का चुनावी मुद्दा: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी पीएम आवास योजना को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बना सकती है. विधानसभा घेराव से यह साबित हो रहा है कि बीजेपी इस मुद्दे को यू ही नहीं जाने देगी. बीजेपी 16 लाख से अधिक परिवारों को पीएम आवास देने के वादे के साथ चुनाव में उतर सकती है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










