UPSSSC Forest Guard PET Result: फॉरेस्ट गार्ड पीईटी परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

upsssc forest guard pet result out

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UPSSSC Forest Guard PET Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के शारीरिक परीक्षण या पीईटी परिणाम की घोषणा कर दी है

विज्ञापन

विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard PET Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के शारीरिक परीक्षण या पीईटी परिणाम की घोषणा कर दी है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं.

NALCO Recruitment 2024: नाल्को में पदों पर निकली वैकेंसी, 4 मार्च से आवेदन शुरू

UPSSSC Forest Guard PET Result: इतने उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा
आयोग ने बताया कि लिखित परीक्षा के परिणामों के आधार पर, कुल 1,697 उम्मीदवार पीईटी दौर के लिए पात्र हो गए, जो 12 से 17 फरवरी तक आयोजित किया गया था. आयोग ने कहा कि कुल 1,402 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 101 उम्मीदवार उत्तीर्ण नहीं हुए हैं और 194 अनुपस्थित रहे. इसमें कहा गया है कि इन 1,402 उम्मीदवारों को योग्यता/अभिलेखों के सत्यापन (दस्तावेज सत्यापन दौर) के लिए बुलाया जाएगा. योग्यता/अभिलेखों का सत्यापन पूरा होने के बाद भर्ती अभियान के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे.

UPSSSC Forest Guard PET Result: ऐसे देखें रिजल्ट
आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
फॉरेस्ट गार्ड पीईटी परिणाम लिंक खोलें.
परिणाम नोटिस और रोल नंबर वाली एक पीडीएफ खुल जाएगी.
तब तक नीचे स्क्रॉल करें जब तक आपको रोल नंबर पेज न दिख जाए.
अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम जांचें.
आगे की जरूरतों के लिए पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola