NALCO Recruitment 2024: नाल्को में पदों पर निकली वैकेंसी, 4 मार्च से आवेदन शुरू

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Mar 2024 9:47 AM

विज्ञापन

NALCO Recruitment 2024

NALCO Recruitment 2024: नाल्को ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन, धातुकर्म, रसायन और रसायन विज्ञान के विषयों में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (जीईटी) उम्मीदवारों के लिए भर्ती से जुड़ी अधिसूचना जारी की हैI जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हो रही है.

विज्ञापन

NALCO Recruitment 2024: नाल्को ने 277 ग्रेजुएट इंजीनियर्स ट्रेनी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है. GATE 2023 स्कोर वाले योग्य उम्मीदवार नाल्को (NALCO) की आधिकारिक साइट nalcoindia.com के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल है.

JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन्स सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ी

NALCO Recruitment 2024: जानें आवेदन प्रक्रिया

www.nalcoindia.com पर नाल्को के करियर पेज पर जाएँ.
पात्रता के बारे में सुनिश्चित करने के लिए विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें.
उम्मीदवारों को “अभी आवेदन करें” पर क्लिक करना होगा और उसके बाद खुद को सही तरीके से पंजीकृत करना होगा
उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और चरण दर चरण आगे बढ़ें.

NALCO Recruitment 2024: पात्रता एवं मापदंड

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री/ केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की हो. इसके साथ ही अभ्यर्थी की ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को निमयमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना 2 अप्रैल 2024 के अनुसार होगी. पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें.

NALCO Recruitment 2024: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 277 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी. डिसिप्लिन के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

मैकेनिकल: 127 पद
इलेक्ट्रिकल: 100 पद
इंस्ट्रूमेंटेशन: 20 पद
मेटलर्जी: 10 पद
केमिकल: 13 पद
केमिस्ट्री: 7 पद

NALCO Recruitment 2024: ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को गेट 2023 में प्राप्त अंकों के आधार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा. अंत में उम्मीदवारों को गेट 2023 एवं पर्सनल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola