JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन्स सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ी, अब 4 मार्च तक करें आवेदन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Mar 2024 11:15 AM
JEE Main 2024 session 2 registration 2024 extended
JEE Main 2024 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जेईई मेन सेशन 2 के लिए चल रही पंजीकरण करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है.
JEE Main 2024 session 2: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2024 के दूसरे सत्र के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है. उम्मीदवार अब परीक्षा के लिए jeemain.nta.ac.in पर 4 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन विंडो रात 10:50 बजे और शुल्क भुगतान विंडो रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी.
Engineering College Admission 2024: करना चाहते हैं इंजीनियरिंग, तो ये हैं देश के टॉप NIT
JEE Main 2024 session 2: इस तारीख तक भरें फीस
एनटीए के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए फीस का भुगतान भी 04 मार्च, 2024 तक ही करना होगा. हालांकि फीस भरने के लिए समय ज्यादा दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार 04 मार्च, 2024 को रात में 11.50 बजे तक जेईई मेन परीक्षा फॉर्म फीस का भुगतान कर सकते हैं. जेईई मेन 2024 परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर ही आवेदन करना होगा और फीस का भुगतान भी ऑनलाइन मोड में करना होगा.
JEE Main 2024 session 2: ऐसे करें अप्लाई
जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
फिर जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 2024 लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें.
JEE Main 2024 session 2: कब होगी परीक्षा
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 1 से 15 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित होने वाली है. जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का डिटेल्ड प्रोग्राम पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










