ePaper

UPSC Free Coaching: यूपीएससी 2026 के लिए जामिया में निशुल्क कोचिंग का ऐलान, जानें योग्यता और पूरी डिटेल्स

Updated at : 24 May 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC Free Coaching

UPSC Free Coaching

UPSC Free Coaching: जामिया मिलिया इस्लामिया ने UPSC 2026 की तैयारी के लिए अल्पसंख्यकों, SC/ST वर्गों और महिलाओं को मुफ्त कोचिंग का मौका दिया है. आवासीय सुविधा सहित यह कोर्स सीमित सीटों पर उपलब्ध है. आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई 2025 है, यहां देखें इससे जुड़ी सारी डिटेल्स.

विज्ञापन

UPSC Free Coaching: जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रोग्राम के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कोचिंग अल्पसंख्यक समुदायों, अनुसूचित जातियों (SC), अनुसूचित जनजातियों (ST) और महिलाओं के लिए आरक्षित है. इच्छुक उम्मीदवार 28 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

निशुल्क रेजिडेंशियल कोचिंग सुविधा

इस कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थियों को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है. इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://admission.jmi.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई 2025
  • आवेदन में सुधार की सुविधा: 29-30 मई 2025
  • प्रवेश परीक्षा (सामान्य अध्ययन + निबंध): 15 जून 2025
  • लिखित परीक्षा का परिणाम (संभावित): 14 जुलाई 2025
  • साक्षात्कार दौर: 21 जुलाई से 2 अगस्त 2025
  • अंतिम चयन सूची: 8 अगस्त 2025
  • प्रवेश की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2025

12 शहरों में होगी परीक्षा

प्रवेश परीक्षा देशभर के 12 शहरों – दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु और कोझिकोड में आयोजित की जाएगी.

परीक्षा में दो पेपर होंगे:

  1. सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ)
  2. निबंध लेखन (UPSC प्रारूप के अनुसार)

परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में दी जा सकती है. कुल समय 3 घंटे निर्धारित है. इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की सामान्य जागरूकता, तार्किक सोच और लेखन क्षमता की जांच करना है.

कोचिंग की सुविधाएं

  • 500 घंटे से अधिक की कक्षा शिक्षण
  • मॉक इंटरव्यू और सेमिनार
  • सेवानिवृत्त सिविल सेवकों और विषय विशेषज्ञों के साथ संवाद
  • सफल छात्रों से मेंटरशिप
  • 24×7 पुस्तकालय, फ्री वाई-फाई और सुरक्षित हॉस्टल सुविधा

सीटों की संख्या और शुल्क

इस वर्ष कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं. हॉस्टल में रहना अनिवार्य है और यदि सीटें सीमित हों, तो मेरिट के आधार पर आवंटन होगा. विद्यार्थियों को ₹1,000 प्रति माह के हिसाब से छह महीने का एडवांस में ₹6,000 जमा करना होगा. महिला छात्राएं यह राशि गर्ल्स हॉस्टल/प्रोवोस्ट ऑफिस में जमा करेंगी. अगर कोई छात्र लगातार अनुपस्थित रहता है या नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है.

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को ₹1,200 (बैंक शुल्क अतिरिक्त) का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा.

Also Read: Shubman Gill Education: क्रिकेट के हीरो शुभमन गिल कितने पढ़े-लिखे हैं? डिग्रियां जानकर चौंक जाएंगे आप

Also Read: UPSC CSE 2025 Guidelines: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, जानें जरूरी निर्देश

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola