UPSC Calendar 2026: यूपीएससी का नया कैलेंडर जारी, देखें अगले साल कब होगी सिविल सर्विस परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 May 2025 4:39 PM
UPSC Calendar 2026
UPSC Calendar 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से अगले साल होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है. ऐसे में कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
UPSC Calendar 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से अगले साल होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है. यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है. ऐसे में कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा. UPSC की ओर से साल 2026 में आयोजित की जाने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं का वर्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है.
जो उम्मीदवार सिविल सेवा, NDA, CDS, इंजीनियरिंग सेवा या मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह खबर किसी रिजल्ट जैसी राहत है. कैलेंडर चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
UPSC Calendar 2026 ऐसे करें चेक
- कैलेंडर चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर New Notification के लिंक पर जाना होगा.
- अगले पेज पर Exam Calendar के लिंक पर क्लिक करें.
- अब UPSC Calendar 2025 Released पर क्लिक करें.
- कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
- कैलेंडर चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
UPSC Exam Calendar 2026 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
UPSC CSE Exam 2026 Date: कब होगी सिविल सर्विस परीक्षा?
यूपीएससी की तरफ से जारी नए कैलेंडर के अनुसार सिविल सर्विस 2026 की परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी. इसके लिए नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होगा. इसमें आवेदन करने के लिए 3 फरवरी 2026 तक का समय दिया जाएगा. कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को होगा. यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा 25 मई से शुरू होने वाली है. इस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी तैयारी को और मजबूत कर लेंं. परीक्षा को बहुत कम समय बचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










