UPMSP UP Board Result 2025: रिजल्ट से पहले 302508 छात्र हुए फेल, यूपी बोर्ड ने क्यों किया ऐसा ?

UPMSP UP Board Result 2025 More Than 3 Lakh Students Fail
UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 2025 में 54,37,233 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 3,02,508 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए. वे अनुपस्थित माने गए और तकनीकी रूप से फेल घोषित कर दिए गए. ऐसे में यहां देखें ऐसी स्थित में यूपी बोर्ड के कुछ खास नियम.
UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर जहां एक ओर लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार था, वहीं रिजल्ट जारी होने से पहले ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आई. कुल 3,02,508 छात्र ऐसे थे जो परीक्षा में शामिल ही नहीं हो सके, और उन्हें अनुपस्थित माना गया है. तकनीकी तौर पर ये सभी छात्र परीक्षा में फेल माने गए हैं, क्योंकि वे परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के अनुसार, इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 54,37,233 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन इनमें से 51,34,725 छात्र ही परीक्षा में बैठे, यानी करीब 3 लाख से ज्यादा छात्र अनुपस्थित रहे, यानी कि वो बच्चे पहले ही फेल हो चुके हैं.
UP Board 10th Result कैसे चेक करें? (UP Board Result)
- सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
- फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UP Board Result in Hindi)
- मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें.
- अब UP10 /12 रोल नंबर टाइप करें.
- अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें.
- UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा.
- भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें.
Also Read: UPMSP UP Board 10th Result 2025: वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




