UP Board Class 10, 12 Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट इन वेबसाइटों पर होगा रिलीज, बनाएं रखें नजर  

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Aug 2024 1:06 PM

विज्ञापन

UP Board Results 2025 in Hindi

UP Board Class 10, 12 Result 2024: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा.

विज्ञापन

UP Board Class 10, 12 Result 2024: कक्षा 10 और 12 के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थी.यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है.यूपी बोर्ड ने अब नतीजे जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड जल्द ही किसी भी समय नतीजे घोषित कर सकता है.

UP Board Class 10, 12 Result: कुछ ऐसा था साल 2023 परिणाम

10वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.78 प्रतिशत था जबकि 12वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.52 प्रतिशत था.कक्षा 10 2023 के टॉपर की बात करें तो, सीतापुर की छात्रा प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत के साथ टॉप किया था, जबकि कुशाग्र पांडे और मिश्कात नूर ने दूसरी और तीसरी रैंक हासिल की थी.यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 12वीं कक्षा में महोबा के शुभ छपरा ने टॉप किया था.दूसरे स्थान पर पिलिनहित के सौरभ गंगवार और इटावा जिले की अनामिका रहीं.प्रियंका उपाध्याय, कुशी और सुप्रिया ने समान अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

UP Board एक्जाम रिजल्ट्स के लिए किन वेबसाइट्स को देखें ?

बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने के बाद, छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं.
upmsp.edu.in
upresults.nic.in

 यूपीएमएसपी ने धोखाधड़ी वाली कॉल्स के प्रति किया सावधान

UP Board एक्जाम रिजल्ट्स कैसे देखें ?

एक बार यूपी बोर्ड के रिजल्ट डाउनलोड रहोने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in  या upmsp.edu.in पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें

होम पेज पर दिए गए यूपी-बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें.

आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें.

आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola