ePaper

UPMSP 10th Topper List 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टाॅप, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 25 Apr 2025 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
UPMSP 10th Topper List 2025

UPMSP 10th Topper List 2025

UPMSP 10th Topper List 2025: यूपीएमएसपी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की टॉपर लिस्ट जारी कर दी है. इस बार राज्य भर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. टॉपर्स ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि राज्य का नाम भी रोशन किया. पूरी लिस्ट देखने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

विज्ञापन

UPMSP UP Board 10th Topper List 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही टाॅपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है. यश प्रताप सिंह ने स्टेट टाॅप किया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, और upmspresults.nic.in पर रिजल्ट और टाॅपर लिस्ट देख सकते हैं. 

यूपी बोर्ड 10वीं टाॅपर लिस्ट (UPMSP 10th Topper List 2025)

यूपी बोर्ड 10वीं टाॅपर लिस्ट (UPMSP 10th Topper List 2025) जारी कर दी गई है. छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने इस साल के टॉपर्स की लिस्ट भी घोषित की है. कक्षा 10वीं में यश प्रताप सिंह (जालौन) ने टॉप किया है.

रैंकछात्र का नामप्राप्त प्रतिशत
1यश प्रताप सिंह97.83%
2अंशी97.67%
2अभिषेक कुमार यादव97.67%
3ऋतु गर्ग97.50%
3अर्पित वर्मा97.50%
3सिमरन गुप्ता97.50%

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025: इन छात्रों की नहीं आएगी मार्कशीट, ना करें यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड 10वीं टाॅपर लिस्ट कैसे देखें? (UPMSP 10th Topper List 2025)

यूपी बोर्ड 10वीं टाॅपर लिस्ट (UPMSP 10th Topper List 2025) चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाएं
  • अब वहां टाॅपर्स लिस्ट वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अगला पेज ओपन होने के बाद टाॅपर लिस्ट वाली पीडीएफ देखें
  • अब छात्र टाॅपर लिस्ट में अपना नाम देख सकेंगे.
  • इसके अलावा छात्र बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी टाॅपर्स लिस्ट भी देख सकते हैं.

UP Board 10th Result कैसे चेक करें? (UP Board Result)

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- UPMSP UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, सबसे पहले यहां देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola