UP Board 10th 12th Pass Percentage 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% और 12वीं में 81.15% पास, देखें कैसा रहा इस साल का रिजल्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Apr 2025 1:22 PM

विज्ञापन

UP Board 10th 12th Pass Percentage 2025

UP Board 10th 12th Pass Percentage 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा. यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11 फीसदी और यूपी बोर्ड इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं.

विज्ञापन

UP Board 10th 12th Pass Percentage 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी हो गया है. यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11 फीसदी और यूपी बोर्ड इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है. यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने के साथ पहली बार मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी की गई है.

सीएम योगी ने रिजल्ट के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई! आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है.

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: Click Here

UP Board 10th 12th Pass Percentage 2025: यूपी बोर्ज 12वीं का पास प्रतिशत

इण्टरमीडिएट परीक्षा के समस्त परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 81.15 है. सम्मिलित परीक्षार्थियों में 13,87,263 बालक तथा 12,11,297 बालिकाएं थीं. 20,38,884 संस्थागत 69,890 व्यक्तिगत कुल 21,08,774 परीक्षार्थी पास घोषित हुए. संस्थागत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 81.15 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 81.28 है. कुल पास परीक्षार्थियों में 10,62,616 बालक तथा 10,46,158 बालिकाएं हैं. बालकों का पास प्रतिशत 76.60 तथा बालिकाओं का पास प्रतिशत 86.37 है.

UP Board 12th Toppers List: यूपी बोर्ड 12वीं में टॉपर्स लिस्ट

रैंकनामस्थानप्रतिशत
1महक जयसवालप्रयागराज97.20%
2साक्षीअमरोहा96.80%
2आदर्श यादवसुल्तानपुर96.80%
2शिवानी सिंहप्रयागराज96.80%
2अनुष्का सिंहकौशांबी96.80%
3मोहनीइटावा96.40%

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola